भोपाल।
उतराखंड में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उनकी पूरी सरकार का कुमाऊं समाज मध्य प्रदेश की तरफ आरे से संरक्षण केवल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से श्रमिकों के परिवार में खुशियां लौटी है। सरकार ने जिस तरह पूरे सिस्टम के साथ रात-दिन कार्य करके 41 मजदूरों को मौत के मुंह से बाहर निकाला यहा अंत्यत सराहनीय कार्य है।
कुमाऊं समाज मध्य प्रदेश ने केन्द्र और राज्य सरकार के साथ ही इस कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, मुख्य संरक्षक प्रकाश पांडे, आईपीएस जीके पाठक, जगदीश भट्ट, सुरेश भट्ट, प्रेम जोशी, सिवाल कर्नाटक, शिवलाल वर्मा, रामचंद्र तिवारी, कीर्तन पथ माधवानंद पांडे, पूरन सती, आनंद जोशी, नरेंद्र कर्नाटक, सुरेश मिश्रा, राजू मिश्रा, महेश पांडे, हेमंत पांडे, पूरन मवाड़ी, प्रकाश कर्नाटक सहित पूरा कुमाऊं समाज उत्तराखंड शामिल है।
