5.6 C
London
Tuesday, January 27, 2026
Homeराज्यलखनऊ में बंदरों के खौफ से विधायकजी नहीं खोल रहे कमरे की...

लखनऊ में बंदरों के खौफ से विधायकजी नहीं खोल रहे कमरे की खिड़कियां, विधानसभा में बताई अपनी तकलीफ

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुसैनगंज स्थित रॉयल होटल विधायक आवास में बंदरों के उत्पात से माननीय परेशान हैं। आलम यह है कि बंदरों के डर से विधायकों के आवास के खिड़की-दरवाजे बंद रहते हैं। खिड़की की ग्रिल तक बदलवाई जा चुकी है। अपना दल के विधायक राम सिंह पटेल ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान बंदरों से होने वाली दिक्कत का मुद्दा उठाया। इस पर नगर विकास विभाग ने बंदर पकड़ने का जिम्मा वन विभाग के पास होने की बात कही।

रॉयल होटल विधायक आवास के फ्लैट नंबर 12 में रहने वाले विधायक राम सिंह पटेल ने विस सत्र में बताया कि आवास के आसपास दर्जनों की संख्या में बंदरों का जमावड़ा रहता है। मुलाकात करने आने वालों पर अक्सर बंदर झपट पड़ते हैं। इसे लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद बंदर पकड़ने से इनकार कर दिया गया।

वन विभाग से करेंगे बात
विधायक ने बताया कि परिसर में रहने वाले तीस से अधिक अन्य विधायक भी परेशान हैं। खिड़की का दरवाजा खुला रह जाने पर बंदर अंदर घुसकर काफी नुकसान कर देते हैं। इतना ही नहीं कई लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। विस में मुद्दा उठने के बाद नगर निगम की तरफ से वन विभाग से वार्ता की बात कही गई है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, पिपलानी परेड ग्राउंड में हुआ ध्वजारोहण

भोपालबीएचईएल, भोपाल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया।...

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी ली।

मुख्यसचिव श्री अनुराग जैन ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यसचिव आवास पर राष्ट्रीय...

भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

गुवाहाटी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 रन का लक्ष्य महज...

कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। कर्तव्य पथ...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...