25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यNDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, कयासों पर लगा विराम, यूपी में...

NDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, कयासों पर लगा विराम, यूपी में I.N.D.I.A. को बड़ा झटका

Published on

लखनऊः

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया जयंत चौधरी आखिरकार एनडीए में शामिल हो गए। बीते कई दिनों से उनके भाजपा के साथ जाने की अटकलें थीं। चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न की घोषणा के बाद से ये तय माना जा रहा था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ देंगे और भाजपा नीत एनडीए के साथ चले जाएंगे। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। जयंत चौधरी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े दिखाई देंगे। इसे लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है। हमें अल्प समय में यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि परिस्थितियां ऐसी थीं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता इस फैसले में हमारे साथ हैं।

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा था, ‘कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इनकार करूं आपके सवालों का?’ मोदी की सराहना करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और समर्पण से एक ऐसा निर्णय लिया गया, जो पिछली कोई भी सरकार नहीं ले पाई थी। यह देश के लिए एक बड़ा दिन है। यह मेरे लिए एक भावनात्मक और यादगार क्षण है। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने दूरदर्शिता दिखाते हुए यह निर्णय लिया और (चौधरी चरण सिंह को) भारत रत्न से सम्मानित किया।

सम्मान को भाजपा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से जोड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम चुनाव जीतें या हारें, मैं गठबंधन में जा रहा हूं या नहीं, यह सवाल नहीं है, आज का फैसला पीढ़ियों तक याद रखा जाने वाला फैसला है। अगर यह कांग्रेस पार्टी का बयान है तो मैं इसकी आलोचना करता हूं।”

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...