17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसंजय निरुपम पर कांग्रेस ने लिया एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी...

संजय निरुपम पर कांग्रेस ने लिया एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से संजय निरुपम पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. कांग्रेस आलाकमान के इस एक्शन से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें संजय को पार्टी से निकालने की बात कही गई थी. इतना ही नहीं, उन्हें स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि हमने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है. बुधवार को हुई कांग्रेस की बैठक में संजय को पार्टी से निष्कासित किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, हालांकि ये भी कहा गया था कि आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है. अब इस पर मुहर लग गई है.

संजय निरुपम कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शिवसेना यूबीटी ने यहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार बना दिया जिससे निरुपम भड़क गए. निरुपम ने पहले भी सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना यूबीटी की आलोचना की थी.महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से उन्हें निष्कासित करने के प्रस्ताव के बाद संजय ने कहा था कि कांग्रेस मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे,बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे. वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है. मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है. कल मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this