11.8 C
London
Wednesday, February 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव की बदनाम मंत्री ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, इस...

मालदीव की बदनाम मंत्री ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, इस बार तिरंगे का किया अपमान

Published on

माले:

मालदीव की बदनाम और असभ्य पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने मालदीव में होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर विपक्षी एमडीपी पर निशाना साधते हुए फिर से भारत का मजाक उड़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज को खराब रोशनी मे दर्शाया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने मोहम मरियम शिउना का यह बयान तब आया है, जब दो दिन पहले ही भारत ने मालदीव के लिए चावल, गेहूं, चीनी, प्याज सहित आवश्यक वस्तुओं के निर्यात को मंजूरी दी है।

कौन हैं मरियम शिउना?
मरियम शिउना मालदीव सरकार में पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। वह मालदीव के युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय में उप मंत्री के रूप में कार्य करती थीं। शिउना माले सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं। शिउना ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। भारी प्रतिक्रिया के बाद, उन्होंने बाद में अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। मालदीव की सरकार ने तब शिउना के बयान से खुद को अलग कर लिया था।

भारत ने किया है मालदीव को जरूरी सामान देने का ऐलान
भारत सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वो मालदीव में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगी। मालदीव में मौजूद भारतीय हाई कमीशन ने बताया- मालदीव की सरकार की अपील पर भारत 2024-25 के लिए देश में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगा। सामानों की जो मात्रा तय की गई है वो 1981 के बाद सबसे ज्यादा होगी। भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी और दाल जैसी कुछ वस्तुओं की तय मात्रा के निर्यात पर प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिया।

भारत ने नोटिफिकेशन में क्या कहा
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत मालदीव को इन वस्तुओं के निर्यात की इजाजत दी गई है। डीजीएफटी ने कहा, ‘मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी, दाल, बजरी और नदी की रेत के निर्यात की अनुमति दी गई है। मालदीव को इन वस्तुओं के निर्यात को किसी भी मौजूदा या भावी प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।’ आमतौर पर इन वस्तुओं के निर्यात पर या तो पूरी तरह प्रतिबंध है या सीमित निर्यात की अनुमति दी जाती है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) भोपाल इकाई से 13 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने...

पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के संबंध में उच्च स्तरीय...

जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 114 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर किया कई शिकायतों का निपटारा

भोपाल राजधानी के जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं...

गोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11 मार्च से शुरू

भोपाल संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी समाचार के अनुसार शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...