28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहालचाल पूछा, फिर गले लगाया... पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से की...

हालचाल पूछा, फिर गले लगाया… पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से की मुलाकात, भारत आने का न्योता दिया

Published on

बारी (इटली)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया और कहा कि वह लोगों की सेवा के प्रति पोप की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। मोदी और पोप फ्रांसिस ने दक्षिणी इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने विश्व के अन्य नेताओं के साथ महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद क्या कहा
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। मैं लोगों की सेवा करने और हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया।” मोदी को 87 वर्षीय पोप के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते हुए और गले मिलते हुए देखा गया।

पोप ने एआई पर दिया संबोधन
पोप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर विषय पर ‘आउटरीच सत्र’ में अपने संबोधन में कहा, ”एआई का बेहतर इस्तेमाल करना हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है।” सत्र में जी7 के नेता और ‘ग्लोबल साउथ’ के नेता शामिल हुए।

2021 में भी पोप से मिले थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2021 में वेटिकन के अपोस्टोलिक पैलेस में एक निजी मुलाकात के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी और दुनियाभर के लोगों पर इसके प्रभावों को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की थी।

अगले साल भारत आ सकते हैं पोप फ्रांसिस
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, भारत और होली सी (कैथोलिक चर्च की वेटिकन स्थित सरकार) के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और ये 1948 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के समय से ही हैं। एशिया में दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी वाला देश होने के कारण भारत को अगले वर्ष पोप के दौरे की उम्मीद है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...