19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअनुपम खेर के ऑफिस से 4 लाख की चोरी, सामान लेकर ऑटो...

अनुपम खेर के ऑफिस से 4 लाख की चोरी, सामान लेकर ऑटो रिक्शा में बैठकर भागे चोर, CCTV में कैद

Published on

एक्टर अनुपम खेर के मुंबई स्थित ऑफिस में चोरी हो गई है। चोरों ने चार लाख की चोरी की और सारा सामान ऑटो रिक्शा में लेकर भाग गए। अनुपम खेर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और तुरंत ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सामान लेकर भागते चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए। घटना 19 जून की है। Anupam Kher ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि चोर उनके ऑफिस में कैसे घुसे और क्या-क्या सामान चुराकर ले गए। वीडियो में एक्टर ने अपने ऑफिस की हालत भी दिखाई है।

अनुपम खेर ने दिखाया ऑफिस का हाल, बताया क्या-क्या हुआ चोरी
अनुपम खेर ने बताया कि 19 जून को दो चोर उनके वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दरवाजा तोड़कर घुसे और तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने करीब 4.15 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा है, ‘कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। हमारे ऑफिस ने FIR करवा दी है, और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं।भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...