20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं-...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं- मुरली

Published on

हरिद्वार।

समूचे देश और विश्व के साथ– साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली थे।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में टीएस मुरली ने भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन तथा योग से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए उसे अपना रहे हैं। उन्होंने आगामी सितंबर माह में बीएचईएल उपनगरी में आयोजित होने वाले वार्षिक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक कर्मचारियों के भाग लेने का आवाहन किया।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मंडल बीएचईएल हरिद्वार द्वारा स्वर्ण जयंती उद्यान में 16 से 21 जून तक एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक एलएस रावत ने अनेक आसनों एवं प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने भी बड़ी लगन एवं उत्साह के साथ उष्ट्र, शशांक, मंडूक आदि आसनों एवं कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों आदि का अभ्यास किया। योग दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल चिकित्सा विभाग द्वारा भी मुख्य चिकित्सालय में एक योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग मंडल बीएचईएल हरिद्वार के अध्यक्ष सुनील कुमार सोमानी सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में योग साधक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योग मंडल बीएचईएल हरिद्वार के सचिव शिव प्रकाश ने किया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...