32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने लिया टी20 इंटरनेशनल से संन्यास, भारत को विश्व विजेता...

विराट कोहली ने लिया टी20 इंटरनेशनल से संन्यास, भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद लिया बड़ा फैसला

Published on

बारबाडोस,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है. इस जीत के बाद विराट कोहली ने फैन्स को एक झटका दिया है. कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 मुकाबला है.

खिताब जीतने के बाद कोहली ने कर दिया ऐलान
फाइनल जीतने के बाद कोहली ने कहा, ‘यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह वही था जो हम हासिल करना चाहते थे. एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, बस मौका था, अब या कभी नहीं जैसी स्थिति. यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था. हम उस कप को उठाना चाहते थे.’

कोहली ने कहा, ‘हां, मैंने जीता है, यह एक खुला रहस्य था. ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था. अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है. हमारे लिए आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार लंबा रहा है. आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है. वह इसका हकदार हैं.’

कोहली की धांसू फिफ्टी ने टीम को बनाया चैम्पियन
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए. एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे. तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की.

इसके बाद कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही. कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए. जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए. दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया.

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...