19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़उत्तराखंडियों ने मनाया “हरियाली महोत्सव 2024”, महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक नृत्य

उत्तराखंडियों ने मनाया “हरियाली महोत्सव 2024”, महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक नृत्य

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड—56 स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कुमाऊं समाज (उत्तराखंडियों) द्वारा “हरियाली महोत्सव 2024” धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंडी समाज की महिलाओं ने उत्तराखंडी लोकगीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं। समिति के संरक्षक केवल मिश्रा, समाज के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक एवं समाज की मातृ शक्ति द्वारा उपस्थित अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्वागत गीत द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया। अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर उत्तराखंडी समाज के उपस्थित सदस्यों को हरेला महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

भगवान दास सबनानी ने लड्डू गोपाल को नमन कर उपस्थित मातृशक्ति का अभिवादन स्वीकार किया और अपने उद्बोधन मैं कहा कि देवभूमि उत्तराखंड लोक कला की दृष्टि से बहुत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि केवल मिश्रा द्वारा कुमाऊं समाज एवं गढ़वाली समाज के सदस्यों को एक मंच पर लाकर आयोजन करना बहुत अच्छी पहल है। इससे समाज को एकजुट और संगठित किया जा सकता है।
विश्वास सारंग ने मातृशक्ति को प्रणाम कर अपने उद्बोधन में महिला शक्ति द्वारा सुनाए गए स्वागत गीत को सराहा साथ ही केवल मिश्रा के साथ बचपन के कुछ दिलचस्प यादगार लम्हों को साझा किया और कार्यक्रम की आयोजक टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी राजू अनेजा, जीके पाठक (आईपीएस), वीरेंद्र पाठक, शिवाल कर्नाटक, सुरेश भट्ट, अजय सोनी, रमेश भारती के अलावा कुमाऊं समाज एवं गढ़वाली समाज के लोग मौजूद रहे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...