17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को मिला अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को मिला अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

भोपाल।

अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल ने वर्ष 2024.25 के लिए अपना खेल कैलेण्डर घोषित कर दिया है। पुणे में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के द्वारा अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता नवम्बर के द्वितीय माह में आयोजित होने की संभावना है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गुजरात ऊर्जा पुरूष वर्ग की क्रि‍केट प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में करेगा। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड यपीएसपीसीएल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पुरूष वर्ग की वालीबाल और पुरूष व महिला वर्ग की रस्साकसी यटग ऑफ वार प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। पुरूष व महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व हिमाचल प्रदेश को दिया गया है। हिमाचल प्रदेश इस प्रतियोगिता को अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह में करवाएगा।

महाराष्ट्र जेनको के द्वारा अक्टूबर के द्व‍ितीय सप्ताह में पुरूष व महिला वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तेलंगाना जेनको के तत्वावधान में नवम्बर के प्रथम सप्ताह में हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी की जाएगी। नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नांगल के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महा डिस्कॉम महाराष्ट्र की मेजबानी में नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पुरूष व महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी अवध‍ि में महा ट्रांसको के द्वारा पुरूष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

दिसंबर माह के प्रथम पक्ष में टाटा पावर मुंबई द्वारा पुरूष व महिला वर्ग की कैरम व शतरंज हरियाणा पावर द्वारा पुरूष वर्ग की फुटबाल उत्तराखंड द्वारा पुरूष वर्ग की लॉन टेनिस और जम्मू कश्मीर द्वारा महिला वर्ग की टेनीक्वाईट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर माह के द्वितीय पक्ष में जयपुर राजस्थान द्वारा शरीर सौष्ठव व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी की जाएगी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...