17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है बांग्लादेश', बोले अंतरिम सरकार के...

‘भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है बांग्लादेश’, बोले अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के साथ लोगों के लोगों के बीच वाले आपसी संबंधों को मजबूत देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि पिछली शेख हसीना सरकार के दौरान इसकी कमी थी.हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत के प्रति जनता के असंतोष को कम करना संभव है. मेरा मानना ​​है कि हमें इसे दूर करने के लिए सही द्विपक्षीय कदम उठाने की जरूरत है.”

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंधों का ‘स्वर्णिम अध्याय’ सरकारी स्तर पर स्पष्ट था, लेकिन यह आम जनता तक नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा, “हम लोगों के बीच मजबूत संबंध वाले आपसी रिश्ते देखना चाहते हैं. जनता को यह महसूस होना चाहिए कि बांग्लादेश और भारत के बीच वास्तव में अच्छे संबंध हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, इस पहलू की कमी रही है.”

भारतीय मीडिया की आलोचना
उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद भारतीय मीडिया की रिपोर्टिंग की आलोचना करते हुए इसे नैरेटिव फैलाने की कोशिश बताया. क्षेत्रीय सहयोग को लेकर हुसैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक), दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के विकल्प के रूप में काम कर सकती है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि म्यांमार में शांति बहाल होने तक बिम्सटेक पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो सकता. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश फिलहाल बिम्सटेक को सार्क के विकल्प के रूप में नहीं देखना चाहता. हुसैन ने कहा कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस सार्क को एक क्षेत्रीय मंच के रूप में पुनर्जीवित करने के इच्छुक हैं. सार्क 2016 से बहुत प्रभावी नहीं रहा है, क्योंकि 2014 में काठमांडू में आखिरी शिखर सम्मेलन के बाद से इसका द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है.

सार्क सम्मेलन की वकालत की
2016 का सार्क शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था लेकिन उस साल 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने “मौजूदा परिस्थितियों” के कारण शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जाहिर की थी. बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा भी इस्लामाबाद सम्मेलन में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया था. इस क्षेत्रीय समूह में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं. बिम्सटेक, या बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों – बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल – का एक समूह है. यह जो क्षेत्रीय एकता का प्रतीक हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...