21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़हेम्टू इंटक ने टाउनशिप में समस्याओं को लेकर नगर प्रशासक को सौंपा...

हेम्टू इंटक ने टाउनशिप में समस्याओं को लेकर नगर प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

Published on

भेल भोपाल।

हेम्टू इंटक ने टाउनशिप में विभिन्न समस्याओं को लेकर भेल नगर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि भेल कर्मचारी जो खजूरी कला रोड से ड्यूटी करने आते—जाते हैं उन्हें पिपलानी ए सेक्टर डिस्पेंसरी से साई मंदिर शास्त्री मार्केट तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोड की स्थिति खराब होने की वजह से भेल कर्मचारी आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यूनियन ने नगर प्रशासक टीयू सिंह को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि इस रोड का अतिशीघ्र चौड़ीकरण,डामरीकरण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं पिपलानी पेट्रोल की तरफ जाने और आने वाली रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने, सीवेज की रोकथाम करने जैसे काम करना शामिल हैं।

नगर प्रशासक ने आश्वासन दिया कि 20 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया संम्पन्न कराने का प्रयास किया जायेगा। उसके बाद रोड का नवीनीकरण होगा। अन्य समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा। यूथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की इस रोड से हजारों की संख्या में भेल कर्मचारी आते हैं। इसलिए रोड का नवीनीकरण जल्द होना चाहिए।

इस अवसर पर मिडिया प्रभारी सीआर नामदेव,फजल खान, संतोष कुमार,प्रदीप मालवीया, ललित रायचंदानी, अजीत गोंड,अजय राठिया, रणजीत चन्द्रावत,बुधमान सिन्हा,मंजीत सिंह, उमेश ठाकुर,विजय नीलकंठ, दसरथ पटेल, वृंदावन पटेल, केजी सोनी सहित भेल कर्मचारी मौजूद थे।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...