28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedखाने-पीने की चीजों में थूक-मूत्र मिलाने की घटनाओं पर बोलें मुस्लिम धर्मगुरु:...

खाने-पीने की चीजों में थूक-मूत्र मिलाने की घटनाओं पर बोलें मुस्लिम धर्मगुरु: स्वामी रामदेव

Published on

देहरादून,

खाने-पीने की चीजों में थूक और मूत्र मिलाने के मामले जगह-जगह से सामने आ रहे हैं. इस तरह के वीडियो से देश भर में उबाल है. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि इस मामले में मुस्लिम धर्मगुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए क्योंकि इस तरह की घटनाओं से इस्लाम का प्रचार नहीं बल्कि इस्लाम, मुसलमान और कुरान बदनाम होती है.

उन्होंने कहा, ‘मूल बात तो यह है कि हम सब भारतीयों के पूर्वज एक हैं, उनकी संस्कृति एक है लेकिन कालखंड में मजहब भले ही बदल गए हों लेकिन हमें अपने पूर्वजों की संस्कृति का, सनातन धर्म का सम्मान करना चाहिए.’ बाबा रामदेव ने ये बातें दिव्य योग मंदिर में कन्या पूजन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहीं.

‘इस तरह की घटनाओं से बदनाम होता है इस्लाम’
योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि इस्लाम के बड़े मौलवियों और धर्मगुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए. कहीं थूक दिया, कहीं मूत दिया, कहीं गंदगी कर दी… इससे इस्लाम का प्रचार नहीं होता है. इससे इस्लाम, मुसलमान और कुरान बदनाम होती है. मैंने पहले भी कई बार देखा है कि कई घटनाएं हुई हैं और अभी बार-बार घटनाएं हो रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘आश्चर्य की बात यह है कि शीर्ष धर्मगुरु उस पर मौन हो जाते हैं, सबको बहुत ही प्रमुखता के साथ इसका विरोध करना चाहिए. यह सब मानव समाज के लिए एक बहुत ही कलंक जैसी दुर्घटना है.’

‘हम सभी भारतीयों के पूर्वज एक हैं’
योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि मूल बात तो यह है कि हम सब भारतीयों के पूर्वज एक हैं, उनकी संस्कृति एक है लेकिन कालखंड में मजहब भले ही बदल गए हों. हमें अपने पूर्वजों की संस्कृति का, सनातन धर्म का सम्मान करना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति कोई नफरत या घृणा फैलाने वाली बात नहीं होनी चाहिए.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...