25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeदिवाली के जश्न के बीच महंगाई का फटका, राजस्थान में रसोई गैस...

दिवाली के जश्न के बीच महंगाई का फटका, राजस्थान में रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Published on

जयपुर

दिवाली के बाद महंगाई का बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में कमर्शियल LPG सिलेंडर 62 रुपये महंगा हो गया है। 1 नवंबर से नई कीमतें लागू हो गई हैं। जयपुर में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1,829.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1767.50 रुपये का था। यह बढ़ोतरी आम लोगों के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इससे होटल और रेस्टोरेंट के खाने के दाम भी बढ़ सकते हैं।

एलपीजी सिलेंडर के 4 महीने में 156 रुपये बढ़े
यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। पिछले चार महीनों में सिलेंडर 156 रुपये महंगा हुआ है। अक्टूबर में भी इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उदयपुर में सबसे ज्यादा दाम, जयपुर में 1,829.50 रुपये
राजस्थान के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें अलग-अलग हैं। जयपुर में यह 1,829.50 रुपये, सीकर में 1,834 रुपये, पाली में 1,847 रुपये, बांसवाड़ा में 1,901.50 रुपये और बीकानेर में 1,864 रुपये हो गया है। वहीं, अजमेर में यह 1,782 रुपये, भरतपुर में 1852 रुपये, कोटा में 1872 रुपये, जोधपुर में 1,841.50 रुपये और उदयपुर में 1,900.50 रुपये का मिलेगा।

राजस्थान में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के भाव यथावत
राजस्थान में घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में एक सिलेंडर आठ सौ छह रुपये से लेकर आठ सो चालीस रुपये तक में बेचा जा रहा है।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
जयपुर – ₹806.50
अलवर – ₹823.00
जोधपुर – ₹810.50
भरतपुर – ₹814.50
उदयपुर – ₹834.50

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...