भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की कुछ खास बातेें ऐसी है जो जल्दी चर्चाओं में आ जाती है। ऐसा ही एक मामला भेल भोपाल यूनिट का सामने आया है। दरअसल जब से इस मदर कंपनी की स्थापना हुई है तब से बीएचईएल की बिल्डिंग के तृतीय तल पर स्थित ईडी सचिवालय में एसए रहते हुए कोई भी ईडी नहीं बन पाया लेेकिन नए ईडी के बाद यह जग जाहिर हो गया है कि नए ईडी राजीव सिंह ईडी सचिवालय में स्पेशल एडवाईजर टू ईडी तत्कालीन ईडी एसएन राय और पीटी देव के समय रह चुके हैं।
यह पहले ईडी है जो एसए रहते हुए भोपाल यूनिट के मुखिया बने। यह उनकी बड़ी उपलब्धि हमेशा याद रखी जाएगी। यूं तो ईडी एसए के रूप में बीएचईएल के पूर्व डायरेक्टर मनोज वर्मा और प्रदीप मिश्रा भी इस यूनिट के ईडी सचिवालय में विशेष सलाहकार रह चुके है लेकिन इन्हें मुखिया बनने का मौका नहीं मिला। हालांकि श्री वर्मा बैंगलूरू में ईडी और दिल्ली कारपोरेट में डायरेक्ट पॉवर बनकर रिटायर हुए हैं।
