17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeडोनाल्ड ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन, अमेरिका में सरकारी नौकरी से निकाले...

डोनाल्ड ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन, अमेरिका में सरकारी नौकरी से निकाले गए 10 हजार लोग

Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार लगातार सरकारी नौकरियों से लोगों की छंटनी कर रही है। यूएस में शुक्रवार को 9500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की नौकरियों से छुट्टी कर दी गई। इस वक्त राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सलाहकार एलॉन मस्क के नेतृत्व में अमेरिकी नौकरशाही को कम करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिन कर्मचारियों को नौकरियों से निकाला गया है, उनमें ज्यादातर वो लोग शामिल हैं, जो जमीन प्रबंधन और पूर्व सैनिकों की देखभाल जैसे कामों से जुड़े थे।

राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार के फैसलों की वजह से गृह, ऊर्जा, पूर्व सैनिक मामलों, कृषि, स्वास्थ्य और ह्यूमन सर्विस डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नौकरियों से उन लोगों को निकाला गया है, जो पहले साल से प्रोबेशनरी वर्कर थे। इन लोगों के पास नौकरी की सुरक्षा कम होती है, जिसका फायदा उठाकर छंटनी कर दी गई है। ट्रंप सरकार ने पहले ही कह दिया था कि वह सरकारी कर्मचारियों की संख्या को कम करने वाला है। उन्हें खुद से नौकरी छोड़ने का भी ऑफर दिया गया था।

2 लाख लोगों की छंटनी करने की मिली थी ट्रंप सरकार को सलाह
दरअसल, सरकार के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट ने सभी एजेंसियों को सलाह दी थी कि लगभग 2 लाख प्रोबेशनरी कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी कर दी जाए। इसके बाद ही गुरुवार से लोगों की छुट्टी करना शुरू किया गया। कई एजेंसियों, जैसे कंज्यूमर फाइनेंसियल प्रोटेक्शन ब्यूरो, को लगभग बंद कर दिया गया है। फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (IRS) से भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की उम्मीद है।

75 हजार लोगों ने खुद से लिया रिटायरमेंट
यहां गौर करने वाली बात ये है कि राष्ट्रपति ट्रंप और एलॉन मस्क ने कर्मचारियों को स्वैच्छिक रिटायरमेंट का भी ऑफर दिया था। व्हाइट हाउस के अनुसार, लगभग 75,000 सरकारी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से यह पेशकश स्वीकार कर ली है। यह 23 लाख सरकारी कर्मचारियों का लगभग 3 प्रतिशत है। ट्रंप का कहना है कि संघीय सरकार बहुत बड़ी है और व्यर्थ खर्च और धोखाधड़ी के कारण बहुत पैसा बर्बाद होता है। संघीय सरकार पर वर्तमान में $36 ट्रिलियन का कर्ज है और पिछले साल $1.8 ट्रिलियन का घाटा हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...