7.5 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedबाजार में गिरावट के बीच EPFO ले सकता है बड़ा फैसला, 6.5...

बाजार में गिरावट के बीच EPFO ले सकता है बड़ा फैसला, 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स को होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली

EPFO के 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स को गुड न्यूज मिल सकती है। सरकार उनके EPF अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज को लेकर एक नया प्लान बना रही है। सरकार चाहती है कि ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को हर साल एक जैसा ब्याज मिले। यानी सरकार इसे ईपीएफओ को इनवेस्टमेंट से होने वाली कमाई से अलग रखना चाहती है। इसके लिए सरकार एक नया फंड बनाने की तैयारी में है इंटरेस्ट स्टेबिलाइजेशन रिजर्व फंड कहा जाएगा। इस फंड में हर साल ब्याज से जो अतिरिक्त पैसा बचेगा, उसे जमा किया जाएगा। मान लीजिए किसी साल बाजार गिर गया और EPF को कम मुनाफा हुआ। तब इस फंड से पैसा निकालकर ईपीएफओ मेंबर्स का ब्याज पूरा किया जाएगा। इससे उन्हें हमेशा एक निश्चित ब्याज मिलता रहेगा।

सूत्रों ने बताया कि अभी इस प्लान पर काम चल रहा है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसके लिए एक स्टडी शुरू की है। ये स्टडी बताएगी कि ये फंड कैसे काम करेगा और इसमें कितना पैसा रखा जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाना चाहता है। शेयर बाजार में निवेश पर नफा-नुकसान होता रहता है। इस फंड से EPFO सब्सक्राइबर्स को हमेशा एक जैसा ब्याज मिलेगा।’

कब मिला सबसे ज्यादा ब्याज
दूसरे अधिकारी ने बताया कि हर साल ब्याज से जो अतिरिक्त पैसा बचेगा, उसे इस फंड में रखा जाएगा। अगर शेयर बाजार में कोई गिरावट आती है, तो इस फंड का पैसा इस्तेमाल करके ब्याज दर को स्थिर रखा जा सकेगा। इससे ब्याज दर में अचानक बहुत ज्यादा कमी या बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी यह योजना शुरुआती चरण में है। इस साल के अंत तक इस पर और काम होगा। EPFO में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था सीबीटी इसे मंजूरी देगी, उसके बाद ही यह लागू होगा। श्रम और रोजगार मंत्री ही EPFO के चेयरमैन होते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह योजना 2026-27 से शुरू हो सकती है।

1952-53 में ईपीएफओ की ब्याज दर 3% थी। धीरे-धीरे बढ़ते हुए 1989-90 में यह 12% तक पहुंच गई। यह अब तक की सबसे ज्यादा ब्याज दर थी। साल 2000-01 तक यही ब्याज दर रही। उसके बाद 2001-02 में यह घटकर 9.5% हो गई। साल 2005-06 में यह और गिरकर 8.5% पर आ गई। फिर 2010-11 में ब्याज दर को बढ़ाकर 9.50% किया गया। लेकिन 2011-12 में इसे फिर से घटाकर 8.25% कर दिया गया। 2021-22 में यह सबसे कम 8.10% तक पहुंच गई थी। अब सरकार इस नए फंड के जरिए ब्याज दरों में इस तरह के उतार-चढ़ाव से बचना चाहती है।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...