7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यहनीट्रेप, रेप, गर्भपात... राजस्थान की महिला अधिकारी और इंजीनियर के बीच जानें...

हनीट्रेप, रेप, गर्भपात… राजस्थान की महिला अधिकारी और इंजीनियर के बीच जानें क्या हो गई ऐसी तनातनी

Published on

सवाई माधोपुर

जिले की एक महिला अधिकारी ने दूसरे अधिकारी सहायक अभियंता के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज करवाया है। इससे पहले इस महिला अधिकारी के खिलाफ आरोपी अधिकारी ने हनी ट्रेप का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि हनी ट्रेप के मामले में पुलिस जब महिला अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही थी। इसके बाद अब महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है।

पीड़िता का कहना-रेप से दो बार वह गर्भवती हो हुई
पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी ने रेप का यह केस सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाने में कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता ने उससे कई बार रेप किया। बौंली थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में पीड़िता का तलाक का केस चल रहा था, आरोपी ने उसी का फायदा उठाया। महिला आरएएस अधिकारी को भरोसा दिया कि वह तलाक करवा देगा और शादी भी कर लेगा। उसने उसे शादी करने का झांसा दिया और बार-बार अलग-अलग जगहों ले जाकर उससे रेप किया। इससे पीड़िता दो बार गर्भवती भी हो गई लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया।

महिला का आरोप- आरोपी के भाई ने भी रेप किया
उसने बताया कि बौंली में पदस्थापन के उन दोनों की मुलाकात हुई थी। महिला अधिकारी और सहायक अभियंता दोनों एक ही जाति का है। आरोपी से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिये हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के भाई ने भी उससे रेप किया था। इस बारे में उसने आरोपी को बताया तो उसने चुप रहने की धमकी दी। इससे पहले दौसा जिले में रहने वाले सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने महुआ थाने में राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी के खिलाफ हनी ट्रैप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इधर, महिला आरएएस अधिकारी ने अब FIR में बताया है कि सहायक अभियंता ने सर्वप्रथम 2022 में बोलीं में अपने किराए के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया, 30 मई 2023 को महुआ के एक होटल में और जयपुर में WTP के पास एक होटल में रेप किया। इसके बाद 15 अगस्त 2023 को गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई और उसके बाद जब अधिक ब्लीडिंग हुई तो जयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

जयपुर में भी हुआ दुष्कर्म
इसके बाद 13 अक्टूबर 2023 को रणथंबोर में एक होटल में और 31 अक्टूबर 2023 को लालसोट के तलाव गांव के एक होटल में आरएएस अधिकारी के साथ दुष्कर्म हुआ। फरवरी 2024 में सहायक अभियंता के भाई ने भी जयपुर में आरएएस अधिकारी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जून 2024 में जयपुर के टोंक रोड में एक रेजीडेंसी में फिर अवैध संबंध बनाए, जिसके कारण आरएएस अधिकारी फिर से गर्भवती हो गई। इसके बाद निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया।

अभियंता ने महुआ थाने में दर्ज करवाया है मामला
इसके बाद सहायक अभियंता और उसके परिवारजनों ने दिखावटी शादी करने की योजना बनाई, लेकिन शादी नहीं की। अंत में नवंबर 2024 में मारपीट करके जयपुर के मालवीय नगर इलाके में सड़क के किनारे पटक कर आरोपी चला गया। इस पूरे प्रकरण में एक और तो जहां सहायक अभियंता ने दौसा के महुआ थाने में हनी ट्रैप की धारा में मुकदमा दर्ज कर रखा है। वहीं अब प्रशासनिक अधिकारी ने सवाई माधोपुर के बोली थाने में दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज कराया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...