32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजनीतिमैं अमित शाह के जैसा बनना चाहती हूं... दिल्ली की सीएम रेखा...

मैं अमित शाह के जैसा बनना चाहती हूं… दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने क्यों कही ये बात?

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संत व्यक्ति मानती हैं, लेकिन वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरह बनना चाहती हैं। गुप्ता ने शाह को ‘साहसी व्यक्तित्व’ और अपना दूसरा आदर्श बताया। एक इंटरव्यू में सीएम ने कहा कि वो अमित शाह की तरह बनना चाहती हैं। वो साहसी नेता हैं जो लागू करना चाहते हैं और ठान लेते हैं उसे लागू करा देते हैं।मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को ‘पीटीआई’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि शाह में कड़े फैसले लेने और उन्हें लागू करा देने की क्षमता है, चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं।

पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें संत मानती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ संत भगवान की सेवा में समर्पित हो जाते हैं। वह (मोदी) देश की सेवा को अपनी पूजा मानते हैं। हमारी पार्टी में ऐसे कई अन्य लोग हैं जिन्होंने अपने तरीके से देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। नितिन गडकरी और अमित शाह भी उनमें से एक हैं।’’

‘मैं शाह की तरह बनना चाहूंगी’
उन्होंने बताया कि शाह ने बिना किसी हिचकिचाहट के देश के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उनका अनुकरण करना चाहेंगी, गुप्ता ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह जी की तरह बनना चाहूंगी। उनमें निर्णय लेने की क्षमता है और वह (शाह) वही करते हैं जो कहते हैं।’’

‘बीजेपी समर्पण से भरी पार्टी’
सीएम गुप्ता ने कहा कि उनका मानना है कि भाजपा प्रतिभा और समर्पण से भरी हुई (पार्टी) है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में परवरिश ऐसी होती है कि पहले उन्हें तैयार किया जाता है और अब वे हमें तैयार कर रहे हैं और हम अगली पीढ़ी के साथ ऐसा ही करेंगे। यह एक-दूसरे का हाथ थामने की कड़ी है।’’

विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 सदस्यीय सदन में 48 और आप ने 22 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस दूसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल में पहली बार दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनाई, जिससे आम आदमी पार्टी का 10 साल का शासन खत्म हो गया।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...