10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयFATF की ब्लैक लिस्ट में शामिल नहीं होगा रूस, भारत-चीन ने फेल...

FATF की ब्लैक लिस्ट में शामिल नहीं होगा रूस, भारत-चीन ने फेल किया जेलेंस्की का प्लान

Published on

मॉस्को:

रूस को एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में शामिल करवाने का यूक्रेन का प्लान एक बार फिर फेल हो गया है। यूक्रेन ने अपने पश्चिमी दोस्तों की मदद से रूस को मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी नीतियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध सूची में शामिल करने की कोशिश की थी। इस कोशिश को भारत, चीन, सऊदी अरब और अफ्रीका सहित कई देशों ने नाकाम कर दिया है। इन देशों ने रूस का साथ दिया और यूक्रेन के प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज कर दिया।

ब्राजील ने भी यूक्रेनी प्रस्ताव का किया विरोध
पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध निगरानी संस्था FATF में इस सप्ताह हुई चर्चाओं की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि ब्राजील भी उस समूह में शामिल था जिसने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि रूस को बाहर करने के यूक्रेन के प्रस्ताव को और सबूत जुटाने के लिए टाल दिया गया है। FATF के सदस्य देशों में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका समेत दुनिया कई अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर पश्चिम ने चुप्पी साधी
रूस पर प्रतिबंध वाले प्रस्ताव के फेल होने पर पश्चिमी देशों टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं, एफएटीएफ ने कहा कि शुक्रवार को अपनी पूर्ण चर्चा समाप्त होने के बाद उसे अपने “ग्रे” और “काली सूची” वाले देशों को अपडेट करना था। FATF ने पिछले साल रूस की सदस्यता को निलंबित कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन में मास्को का युद्ध संगठन के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

यूक्रेन ने रूस पर क्या-क्या आरोप लगाए
यूक्रेनी सरकार ने तर्क दिया है कि रूस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा है। उसने यह भी कहा है कि रूस के एफएटीएफ में ब्लैक लिस्ट हुए देशों ईरान और उत्तर कोरिया के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। यूक्रेन के तर्कों में यह भी शामिल है कि रूस पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर लगातार युद्ध अपराधों में शामिल रहा है। उसके इस प्रस्ताव में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से जारी हुए गिरफ्तारी वारंट का भी जिक्र है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...