12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवापस लौटो, नहीं तो मार गिराएंगे... चीन ने फिलीपीनी विमान को खदेड़ा,...

वापस लौटो, नहीं तो मार गिराएंगे… चीन ने फिलीपीनी विमान को खदेड़ा, दक्षिण चीन सागर में बवाल

Published on

बीजिंग

चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। चीनी तटरक्षक बल ने गुरुवार को विवादित इलाके में घुसे एक फिलीपीनी विमान को खदेड़ दिया। चीनी तटरक्षक ने रेडियो पर चेतावनी दी कि अगर विमान इलाके से वापस नहीं निकला तो उसे मार गिराया जाएगा। ऐसे में फिलीपीनी विमान ने अपना रास्ता बदला और पीछे लौट गया। इस घटना को फिलीपींस ने संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है और चीन पर हालात को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

चीनी तटरक्षक ने क्या कहा
चीनी तटरक्षक बल के अनुसार, चीन ने गुरुवार को विवादित दक्षिण चीन सागर के तटवर्ती क्षेत्र में हवाई क्षेत्र में “अवैध रूप से घुसपैठ” करने वाले फिलीपीन विमान को खदेड़ दिया। तटरक्षक बल के प्रवक्ता लियू देजुन ने शुक्रवार को स्कारबोरो शोल के लिए चीनी नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा, “गुरुवार को एक सी-208 विमान ने अवैध रूप से चीन के हुआंगयान द्वीप के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की।” उन्होंने कहा, “चीनी तटरक्षक बल ने बारीकी से निगरानी की, चेतावनी दी और कानून के अनुसार विमान को खदेड़ दिया।”

स्कारबोरो शोल पर चीन का कब्जा
फिलीपींस में पैनाटैग शोल के नाम से जाना जाने वाला स्कारबोरो शोल चीन के नियंत्रण में है। हालांकि इस द्वीप पर फिलीपींस भी अपना दावा करता है। यह पिछले साल से दोनों देशों के बीच टकराव का बिंदु रहा है। इस द्वीप के आसपास के इलाके में फिलीपींस ने भी अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ा दिया है। वहीं, चीन ने भी अपनी कई तटरक्षक नौकाओं को तैनात किया हुआ है। फिलीपींस का आरोप है कि चीनी तटरक्षक जहाज उनके देश के जहाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं।

स्प्रैटली द्वीप समूह
चीन और फ़िलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर को लेकर कई विवाद हैं। इनमें स्प्रैटली द्वीप समूह और सबीना शोल प्रमुख हैं। चीन स्प्रैटली द्वीप समूह को नानशा द्वीप कहता है। इस द्वीप समूह में 100 टापू और चट्टानें हैं, जिनमें से 45 पर चीन, ताइवान, मलेशिया, वियतनाम या फ़िलीपींस का कब्जा है। फिलीपींस का कहना है कि चीन इस द्वीप समूह के दूसरे थॉमस शोल पर अपने दावे करता है, जो फिलीपींस के 200 मील के ईईजेड के भीतर है।

सबीना शोल
चीन इस शोल को जियानबिन जिओ कहता है, जबकि फिलीपींस इसे ईस्कोडा शोल कहता है। यह शोल फिलीपींस के पश्चिमी तट से 75 नॉटिकल मील (लगभग 138 किलोमीटर) और चीन से 630 नॉटिकल मील (लगभग 1166 किलोमीटर) की दूरी पर है।

Latest articles

मप्र में गर्मी का सितम: भोपाल समेत 9 जिलों में ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट

भोपाल। मप्र में सूर्य के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश...

सिस्टम से नाराज पार्षद ने खुद उठाया कचरा, तो इधर जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को व्यवस्था की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक...

ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार सरकारी वकील पर साधु का जानलेवा हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...