17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजस्टिन ट्रूडो के जाते ही कनाडा से आई गुड न्यूज! हजारों भारतीयों...

जस्टिन ट्रूडो के जाते ही कनाडा से आई गुड न्यूज! हजारों भारतीयों को हो सकता है फायदा, जानें पूरी खबर

Published on

ओटावा

कनाडा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए ओपन वर्क परमिट (OWP) के नियमों में संशोधन किया है, जो 21 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे। इसमें अध्ययन कार्यक्रमों की अवधि और उच्च मांग वाली जॉब के क्षेत्रों पर केंद्रित विशिष्ट मानदंड शामिल हैं। ओपन वर्क परमिट से हजारों भारतीयों को लाभ होता है। अंतरराष्ट्रीय छात्र और विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथी ही ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह कदम तब उठाया गया है जब जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

ओपन वर्क परमिट में किए गए संशोधन से भारतीय छात्रों को लाभ होगा। अब कई छात्र कनाडा में अध्ययन या काम करते समय अपने जीवनसाथी को काम करने के लिए ला सकेंगे। नई ओडब्ल्यूपी पात्रता 16 महीने या उससे ज्यादा अवधि के मास्टर कार्यक्रमों, डॉक्टरेट कार्यक्रमों या चुनिंदा व्यावसायिक कार्यक्रमों में नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों के जीवनसाथियों तक सीमित होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैमिली ओडब्ल्यूपी भी उन विदेशी कर्मचारियों के जीवनसाथियों तक सीमित होगी जो TEER 1 व्यवसायों में कार्यरत हैं या श्रम की कमी वाले क्षेत्रों में या सरकारी प्राथमिकताओं से जुड़े TEER 2 या TEER 3 व्यवसायों का चयन करते हैं। इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, इनमें नेचुरल एंड अप्लाइड साइंस, कंसट्रक्शन, हेल्थ केयर, नेचुरल रिसोर्सेज, एजुकेशन, स्पोर्ट्स और मिलिट्री सेक्टर के व्यवसाय शामिल हैं। जब विदेशी कर्मचारी के जीवनसाथी ओडब्ल्यूपी के लिए आवेदन करें तो उनके वर्क परमिट पर कम से कम 16 महीने का समय शेष होना चाहिए।

आश्रित बच्चों के लिए क्या है नियम?
इसके अलावा, कनाडा सरकार आश्रित बच्चों के लिए सख्त पात्रता मानदंड लागू करेगी, जो अब फैमिली ओडब्ल्यूपी के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, पिछले नियमों के तहत जिन लोगों को मंजूरी दी गई है, उनके परिवार के सदस्य काम करना जारी रख सकते हैं, बशर्ते वे वर्तमान मानदंडों के आधार पर रिन्यूअल के लिए आवेदन करें।आईआरसीसी के अनुसार, जो परिवार के सदस्य अब फैमिली ओडब्ल्यूपी के लिए पात्र नहीं हैं, वे कनाडा के वर्क परमिट कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध अन्य प्रकार के वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंटरनेशनल स्टूडेंट स्टडी परमिट की संख्या में कटौती की घोषणा
2023 में कनाडा की ओर से जारी किए गए सभी स्टडी परमिट में से लगभग 37 फीसद भारतीय नागरिक थे। इन नए उपायों से उनके जीवनसाथी और परिवारों को कनाडा के कार्यबल में और ज्यादा एकीकृत होने में मदद मिलेगी। आईआससीसी के अनुसार, कनाडा सरकार ने 2025 के लिए इंटरनेशनल स्टूडेंट स्टडी परमिट की संख्या में भी कटौती की घोषणा की है, जिससे 2024 के लक्ष्य 4,85,000 से 10 फीसद की कटौती करके 4,37,000 परमिट कर दिया गया है। 2026 में स्टडी परमिट की संख्या 2025 जितनी ही रहेगी।

Latest articles

शादियों के लिए अब कार्ड दिखाने पर ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था

भोपाल। राजधानी में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत...

बड़ा तालाब अतिक्रमण: प्रशासन की कार्रवाई पर ब्रेक, 347 में से केवल 50 कब्जे हटे

भोपाल। राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त कराने...

प्रेम में असफल महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला इंजीनियर द्वारा फांसी लगाकर...

अब घर बैठे स्वयं कर सकेंगे अपनी जनगणना: सरकार ने जारी किया ‘स्व-गणना’ पोर्टल और आसान प्रक्रिया

भोपाल। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए सरकार ने...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...