10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय…तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, अपने देश वापस जाओ, न्यूजीलैंड में खालिस्तान समर्थकों...

…तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, अपने देश वापस जाओ, न्यूजीलैंड में खालिस्तान समर्थकों को मिला करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली

विदेश में बैठकर खालिस्तान के नाम पर भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को करारा जवाब मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें न्यूजीलैंड में एक शख्स ने खालिस्तान समर्थकों से कहा कि उन्हें अपने देश वापस चले जाना चाहिए। यह वीडियो न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के एओटिया स्क्वायर का है।

इस शख्स ने खालिस्तान के समर्थन में अपना झंडा लहराने वालों से कहा कि वह अपना झंडा यहां ना लहराएं। शख्स ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड में सिर्फ इसी देश का झंडा लहराया जाना चाहिए। उसने कहा कि खालिस्तान समर्थकों को अपना विदेशी एजेंडा यहां नहीं चलाना चाहिए।

सिख फॉर जस्टिस ने आयोजित किया कार्यक्रम
सिख फॉर जस्टिस के द्वारा खालिस्तान के समर्थन में आयोजित किए गए ‘खालिस्तान रेफरेंडम’ के तहत ये लोग इकट्ठा हुए थे। सिख फॉर जस्टिस पर भारत में प्रतिबंध लगाया गया है और इसे चलाने वाला शख्स गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने उसे आतंकवादी घोषित किया हुआ है। सिख फॉर जस्टिस और पन्नू विदेश में रहने वाले सिखों के साथ ही भारत में भी सिख युवाओं को पृथक सिख राष्ट्र के गठन के नाम पर भड़का रहे हैं।

भारतीय समुदाय ने की आलोचना
ऑकलैंड में हुए इस ‘खालिस्तान रेफरेंडम’ की वहां के भारतीय समुदाय ने आलोचना की है। और कहा है कि इससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है। न्यूज़ीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र भाना ने ने इसे देश में शांति भंग करने वाला बताया।

न्यूजीलैंड में सिख समुदाय लगभग एक प्रतिशत है। इसके अलावा कनाडा और अमेरिका में भी सिख समुदाय के लोग रहते हैं। कनाडा में दो प्रतिशत आबादी सिख समुदाय की है। यहां बताना जरूरी होगा कि खालिस्तान को लेकर भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों में काफी खराब हो चुके हैं। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे से राजनीतिक संबंधों में कटौती की है और इसकी वजह हरदीप सिंह निज्जर नाम का शख्स है।कनाडा का कहना है कि निज्जर की हत्या में कुछ भारतीय एजेंट्स शामिल थे लेकिन भारत ने इससे इनकार किया है। निज्जर पर आरोप है कि वह खालिस्तान का समर्थक था।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...