12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहूतियों की हाइपरसोनिक मिसाइल के आगे कैसे फेल हो गया इजरायल का...

हूतियों की हाइपरसोनिक मिसाइल के आगे कैसे फेल हो गया इजरायल का हवाई कवच आयरन डोम, पता चली वजह

Published on

यरुशलम

यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था, जो इजरायल एयर डिफेंस को भेदते हुए तेल अवीव के इलाके में गिरी। इस मिसाइल हमले ने इजरायल के आयरन डोम की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसने इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली में गंभीर कमजोरी को सामने ला दिया है, जो दिखाता है कि इजरायल का हवाई रक्षा तंत्र उतना मजबूत नहीं है, जितना दावा किया जाता है। आइए इस नाकामी की वजह समझते हैं।

इजरायली एयर डिफेंस क्यों हुआ नाकाम?
इजरायली मीडिया आउटलेट वाईनेट न्यूज ने हूती मिसाइल को रोकने में विफलता के दो कारणों की ओर इशारा किया है। पहला यह है कि मिसाइल को फ्लैट बैलिस्टिक प्रक्षेप पथ में लॉन्च किया गया था। इसकी वजह से सऊदी अरब में इजरायल या अमेरिकी पहचान प्रणाली ने समय पर इसकी पहचान नहीं की होगी। इससे खोज में देरी हुई और इंटरसेप्टर को काम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

रिपोर्ट में दूसरे और अधिक संभावित कारण के बारे में बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि ईरान ने नए पैंतरेबाजी करने वाले वारहेड विकसित किए हैं। ये हथियार अपने प्रक्षेप पथ के अंतिम तीसरे भाग के दौरान मिसाइल से अलग हो जाते हैं और अपने लक्ष्य पर हमला करने से पहले प्रोग्राम की गई पैंतरेबाजी करते हैं। इस प्रक्रिया में यह अपनी दिशा और रास्ता बदलते हैं।

हूती विद्रोहियों ने नए हमलों का किया ऐलान
इस बीच यमन के हूती समूह ने कहा कि उन्होंने इजराइल में ‘सैन्य स्थलों’ पर इराकी रेजिस्टेंस के साथ मिलकर ड्रोन हमले शुरू किए हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने एक बयान में कहा, ‘हम यमन के खिलाफ किसी भी इजरायली-अमेरिकी हमले का जवाब उसी तरीके से देंगे और इजरायली दुश्मन के महत्वपूर्ण जगहों के साथ-साथ अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों को भी निशाना बनाने में कोई संकोच नहीं करेंगे।’

यह बयान शुक्रवार को राजधानी सना में हूती समर्थकों की एक रैली में दिया गया। उन्होंने कहा कि इजरायल के खिलाफ हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ‘गाजा पर हमला बंद नहीं हो जाता।’ समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इजरायल ने हूती के दावे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इजरायल ने किया था यमन पर हमला
इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने गुरुवार को दावा किया था कि इजरायली बलों ने यमन के हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें नौ लोग मारे गए। हगारी ने कहा, ‘इन ठिकानों में सना का बंदरगाह और ऊर्जा सुविधाएं शामिल हैं, जिन्हें हूती अपनी सैन्य कार्रवाई में प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहे हैं।’ इससे पहले, यमन के हूती समूह ने कहा था कि उसने इजरायली शहर तेल अवीव में एक सैन्य लक्ष्य पर ड्रोन हमला किया और ‘सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य पूरा किया।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...