9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरेगिस्तान में दफन कर दूंगा... NEOM प्रोजेक्ट के सीईओ को धमकी देना...

रेगिस्तान में दफन कर दूंगा… NEOM प्रोजेक्ट के सीईओ को धमकी देना पड़ा भारी, प्रिंस सलमान ने किया बर्खास्त

Published on

रियाद

सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 का NEOM प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल ही में उनके इस सपने को एक और बड़ा झटका लगा है। सऊदी ने इस प्रोजेक्ट के सीईओ नदमी अल-नस्र को हटा दिया है। कर्मचारियों के साथ अपमानजनक और अनैतिक व्यवहार के आरोपों ने 2 ट्रिलियन डॉलर की परियोजना पर जांच तेज कर दी है। यह सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था और वैश्विक छवि बदलने के प्रयास में एक व्यापक चुनौती को दिखाती है। जिस अधिकारी को हटाया गया है उसने कर्मचारियों को रेत में गाड़ देने की धमकी दी थी।

अल नस्र 2018 से NEOM प्रोजेक्ट संभाल रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर एक कर्मचारी को धमकी दी थी कि वह उसे रेगिस्तान में दफन कर देंगे। NEOM ने उनके हटने पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। लेकिन वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बर्खास्त किया गया है। इसका कारण प्रोजेक्ट की स्पीड भी माना जा रहा है। इस प्रमुख परियोजना का आकार पहले ही छोटा किया जा चुका है। लेकिन इस प्रोजेक्ट को बनाने में नैतिकता की कमी सबसे गंभीर सवाल उठाती है।

NEOM प्रोजेक्ट में हजारों श्रमिकों की मौत
चौंकाने वाले नए आंकड़ों के मुताबिक विजन 2030 परियोजना शुरू होने के बाद से सिर्फ 8 वर्षों में कथित तौर पर 21000 से ज्यादा श्रमिक मारे जा चुके हैं। भुगतान न देना, ज्यादा घंटों तक काम कराना और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। कर्मचारियों ने ‘फंसे हुए गुलामों’ और भिखारियों की तरह महसूस करने की शिकायत की है। अल नस्र ने अक्सर कार्यकर्ताओं या प्रेस की ओर से किसी भी शिकायत का समाधान करने के इनकार किया है।

प्रोजेक्ट में हो रही थी देरी
प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोग कथित तौर पर हैरान थे कि अल-नस्र इतने लंबे समय तक टिकने में कामयाब कैसे रहे। कई लोगों को उनके जाने की उम्मीद पहले से थी, क्योंकि प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही थी। अब उनकी जगह ऐमेन अल-मुदैफर ने ली है जो पहले सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड में रियल एस्टेट का नेतृत्व करते थे। NEOM के नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके आने से परियोजना तेज होगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...