8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में लड़ते हुए इंडियन-इजरायली सैनिक की मौत, 21 साल के हैरी...

गाजा में लड़ते हुए इंडियन-इजरायली सैनिक की मौत, 21 साल के हैरी का भारतीय समुदाय से था खास रिश्ता

Published on

तेल अवीव

गाजा में चल रही लड़ाई में एक भारतीय इजरायली सैनिक की जान गई है। गाजा में हमास से लड़ाई के दौरान मारे गए सैनिक का नाम गैरी लालरुइकिमा जोलाट था। बेनी मेनाशे समुदाय के गैरी जोलाट की उम्र सिर्फ 21 साल थी। वह अनिवार्य सैन्य सेवा के तहत इजरायली फौज में काम कर रहा था। गाजा में एक शिविर को हटाते समय गिरे गोले की चपेट में आने से गैरी की मौत हो गई। गैरी के करीबियों का कहना है कि वह अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा के आखिरी हिस्से में था और परिवार के लोग जल्दी ही उसके घर लौटने की उम्मीद कर रहे थे।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट कहती है कि उत्तरी गाजा में मारे गए भारतीय-यहूदी सैनिक हैरी इजरायल की तकरीबन गुम हो चुकी जनजातियों में से एक से था। वह उत्तर पूर्वी भारत के बेनी मेनाशे समुदाय से आता था। इस समुदाय को इजरायल में मनश्शे की प्राचीन इजरायली जनजाति के खोए हुए वंशज के रूप में मान्यता दी गई है।

बेनी मेनाशे समुदाय के इजरायल में 5 हजार लोग
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने अपने बयान में कहा, ‘स्टाफ सार्जेंट जोलट अपनी सेवा पूरी करने ही वाले थे कि सोमवार को तीन दूसरे सैनिकों के साथ एक विस्फोट में उनकी मौत हो गई। वह केफिर ब्रिगेड की 92वीं बटालियन में थे। ये बटालिन उत्तरी गाजा में लड़ रही है, जहां इजरायली सेना ने अक्टूबर में नया जमीनी आक्रमण शुरू किया है।’

गैरी के पिता डेगन जोहमिंगलियाना 2006 में अपने परिवार को इजरायल आए थे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक योद्धा बनना चाहता था। मैंने रविवार रात को उनसे बात की थी और अगले दिन ही उसकी जान चली गई। स्टाफ सार्जेंट जोलट की दो बड़ी बहनें भी आईडीएफ में हैं। इस साल सितंबर में 24 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हांघल, बेनी मेनाशे समुदाय के पहले सदस्य थे, जो युद्ध में मारे गए थे।

बनी मेनाशे मिजोरम और मणिपुर के उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों से हैं। ये मनश्शे जनजाति के वंशज के रूप में पहचाने जाते हैं, जो 10 इजरायल की खोई हुई जनजातियों में से एक है, जिन्हें पहले मंदिर काल के अंत में असीरिया के राजा द्वारा निर्वासित किया गया था। इस समुदाय के करीब 5,000 लोग इजरायल में है। बेनी मेनाशे के 215 लोग वर्तमान में आईडीएफ में हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...