12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के पड़ोसी मुस्लिम देश में सीरिया जैसा खतरा, आगे आया अमेरिका,...

इजरायल के पड़ोसी मुस्लिम देश में सीरिया जैसा खतरा, आगे आया अमेरिका, 5 अरब डॉलर के हथियार सौदे को दी मंजूरी

Published on

वॉशिंगटन/काहिरा

अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने अहम सहयोगी मुस्लिम देश मिस्र के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक के हथियारों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में कांग्रेस को जानकारी दी है। मिस्र और अमेरिका के बीच ये सौदा ऐसे समय हो रहा है, जब मध्य पूर्व एक राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। इसी महीने की शुरुआत में सीरिया में बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद मिस्र में भी ऐसा ही खतरा मंडरा रहा है।

मिस्र को मिलेंगे ये हथियार
विदेश विभाग ने बताया कि उसने अमेरिकी निर्मित मिस्र के M1A1 अब्राम टैंकों के लिए 4.69 अरब डॉलर के उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है। इसके साथ ही हेलफायर एयर-टू-सरफेस मिसाइलों में 63 करोड़ डॉलर और सटीक-गाइडेड युद्ध सामग्री में 3 करोड़ की बिक्री को मंजूरी दी है। अमेरिका ने अपने बयान में इसे मध्य पूर्व के महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार और एक प्रमुख गैर नाटो सहयोगी की सुरक्षा में उठाया गया कदम बताया है।

मिस्र में भी सीरिया जैसा खतरा
सीरिया में विद्रोहियों की जीत के बाद मध्य पूर्व में अधिनायकवादी शासन के खिलाफ एक बार फिर से विद्रोह को प्रेरणा मिल सकती है। अब्देल फतह अल-सिसी के राज में मिस्र में भी अंदर ही अंदर एक आक्रोश बना हुआ है। एमनेस्टी का अनुमान है कि मिस्र में वर्तमान में लगभग 60,000 राजनीतिक कैदी हैं।

मिस्र ने पिछले दो वर्षों में सैकड़ों राजनीतिक कैदियों को माफी दी है, लेकिन अधिकार समूहों का कहना है कि इस अवधि में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2021 में पद संभालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मानवाधिकारों को लेकर मिस्र के प्रति सख्त रुख अपनाने का वादा किया था, लेकिन बाद में उनके प्रशासन के दौरान कई हथियार सौदों को मंजूरी दी गई है। ऐसा लगता है कि मध्य पूर्व में चल रही उथल-पुथल के बीच वॉशिंगटन अपने एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी को खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहता है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...