19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकी मसूद अजहर के घर लाशों की लगी लाइन… ऑपरेशन सिंदूर के...

आतंकी मसूद अजहर के घर लाशों की लगी लाइन… ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से आई ये तस्वीरें

Published on

पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना मसूद अजहर के ठिकाने पर भारतीय सेना ने भारी तबाही मचाई है. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से ये कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर दूर बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया था.तस्वीर 7 मई की है. इसमें पाकिस्तान के बहावलपुर के एक अस्पताल में भारत के मिसाइल हमले में घायल लोगों को लेकर एम्बुलेंस के पहुंचने पर सुरक्षा अधिकारी पहरा देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया. भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं जबकि उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए हैं. तस्वीर बहावलपुर, पाकिस्तान की है. इसमें मिसाइल हमले में घायल लोगों को लेकर एक अस्पताल में पहुंची एम्बुलेंस दिखाई दे रही है.

जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है. एयरस्ट्राइक में मारे गए अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज ही दफ्नाया जाएगा. मसूद अजहर, भारत और दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों में शुमार है.

इस एयर स्ट्राइक में आतंकियों ने जिस मस्जिद को अपना ठिकाना बनाया था, उसे भी उड़ा दिया गया. बीबीसी वेरिफाई द्वारा आंके गए मस्जिद के वीडियो फुटेज से पता चला है कि इसका एक गुंबद ढह गया है और अंदर व्यापक क्षति हुई है, जिसमें छत में दो छेद और जमीन में एक छेद हो गए.

फोटो – स्थानीय निवासी एक इस्लामिक मदरसे की मस्जिद के बाहर खड़े हैं, जो संदिग्ध भारत के मिसाइल हमले में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित इस्लामिक मदरसे की मस्जिद.

इस हमले को लेकर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर का बयान भी सामने आया है. उसने कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले में उसके 10 रिश्तेदार मारे गए हैं. अच्छा होता मैं भी मर जाता

पाकिस्तान के बहावलपुर में एक मस्जिद पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, उसका भतीजा और उसके भतीजे की पत्नी, उसकी भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे मारे गए हैं.

बुधवार को बहावलपुर में रात भर भीड़ हमलों में मारे गए लोगों के लिए शोक मना रही थी और सड़कों पर शवयात्रा निकाल रही थी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे हमले से नाराज हैं. पाकिस्तानी झंडे में लिपटे ताबूतों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

भारत ने मंगलवार रात को पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. ये हमला दो सप्ताह पहले कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 लोग मारे गए थे.

आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने 1999 में भारत की जेल से रिहा होने के बाद जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की थी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का संबंध अल कायदा और तालिबान से भी है. संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में अजहर को आतंकवादी घोषित किया था.

भारत ने 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद को दोषी ठहराया था. जैश-ए-मोहम्मद ने कहा था कि उसने फरवरी 2019 में एक बम हमला किया था जिसमें 40 अर्धसैनिक जवान मारे गए थे.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...