16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी सीक्रेट एजेंट की मदद से मारा गया नसरल्लाह! एयरस्ट्राइक से ठीक...

ईरानी सीक्रेट एजेंट की मदद से मारा गया नसरल्लाह! एयरस्ट्राइक से ठीक पहले इजरायल को दी ये खुफिया जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमलों में मारे गए हिज्बुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह की मौत से कुछ घंटे पहले इजरायली अधिकारियों को उसकी (नसरल्लाह) की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी. ये जानकारी ईरानी जासूस द्वारा दी गई थी.

फ्रांस के अखबार एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमले में मारे जाने से कुछ घंटे पहले इजरायली अधिकारियों को हिजबुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह की लोकेशन के बारे में एक ईरानी जासूस से सूचना मिली थी.

ईरानी स्पाई जासूस ने दी जानकारी: रिपोर्ट
रिपोर्ट में लेबनानी सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए खुलासा किया गया है कि खुफिया एजेंट ने यह जानकारी दी थी कि नसरल्लाह बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर में मौजूद है, जहां वह आतंकवादी समूह के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक बैठक में भाग ले रहा था.

शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे (लेबनान में सुबह 11 बजे) इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि नसरल्लाह एक एयर स्ट्राइक में मारा गया है और अब वह दुनिया को आतंकी हमले नहीं कर सकेगा.

हिज्बुल्लाह ने की नसरल्लाह की मौत की पुष्टि
आईडीएफ ने पोस्ट में कहा, “हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा. इसके बाद दिन में हिजबुल्लाह ने इस खबर की पुष्टि की और एक बयान जारी किया. जिसमें लिखा, “सैयद हसन नसरल्लाह… अपने साथियों में शामिल हो गए हैं, जिनका उन्होंने लगभग 30 सालों तक नेतृत्व किया.”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजरायली अधिकारियों को शनिवार दोपहर को एक ईरानी जासूस से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसने उन्हें हिज़्बुल्लाह हेडक्वार्टर में एक प्रमुख शिया नेता के आने के बारे जानकारी दी थी. जो बेरूत के दक्षिणी उपनगर दाहिह के केंद्र में स्थित छह-बिल्डिंग परिसर है.

वहीं, हाल ही में इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए हमलों में हिज्बुल्लाह का एक अन्य प्रमुख नेता नबील कौक भी मारा गया है. जिससे आतंकी ग्रुप के कई वरिष्ठ लोगों को निशाना बनाया गया था. हालांकि, हिजबुल्लाह ने अभी तक कौक की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन उसके समर्थक शनिवार से ही उनके लिए शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं.

‘इजरायली हमले में 33 लोगों की मौत’
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को इजरायली हवाई हमलों के दौरान 33 लोग मारे गए. पिछले दो हफ्तों में लेबनान में जारी इजरायली हमलों के कारण 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है, और कम से कम 6 हजार अन्य घायल हो गए हैं. मंत्रालय ने नागरिक और हिज्बुल्लाह के घायल फाइटरों संख्या के बीच के अंतर को स्पष्ट नहीं किया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...