11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय'आने वाले 75 और साल बर्बाद नहीं करने चाहिए...', भारत-PAK रिश्तों पर...

‘आने वाले 75 और साल बर्बाद नहीं करने चाहिए…’, भारत-PAK रिश्तों पर बोले नवाज शरीफ

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इंडियन मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा को लेकर कहा कि ये “एक शुरुआत” है. उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान अतीत को पीछे छोड़कर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज जैसी फ्यूचर की समस्याओं से निपटेंगे. नवाज शरीफ ने कहा कि हमें वहीं से शुरुआत करनी चाहिए, जहां हमने छोड़ा था. पिछले 75 साल ऐसे ही बीत गए. अब 75 और साल बर्बाद न करें.

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि शांति प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए. लिहाजा दोनों पक्षों को बैठकर गंभीरता से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते, हमें अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए.

नवाज शरीफ ने किया वाजपेयी का जिक्र
बातचीत के दौरान नवाज शरीफ ने कहा कि अतीत में मत जाओ, भविष्य को देखो, अतीत में ऐसी चीजें हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं. भविष्य में बहुत संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में बिजली की कमी थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे पाकिस्तान से बिजली खरीदने के लिए बुलाया था.

पीएम मोदी को लेकर ये बोले नवाज शरीफ
नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि पीएम मोदी हमसे मिलने रावलपिंडी आए, ये एक सुखद आश्चर्य की तरह था. उन्होंने मेरी मां के साथ भी काफी देर तक बातचीत की थी. ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं थी.

‘भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच रिश्ते बहुत बढ़िया’
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि मेरे पिता के पासपोर्ट में उनका जन्मस्थान अमृतसर (पंजाब) लिखा है. हम (भारत-पाकिस्तान) एक ही संस्कृति, परंपरा, भाषा, भोजन साझा करते हैं. मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि हमारे रिश्ते में एक लंबा विराम (लॉन्ग पॉज) आ गया. भले ही लीडर्स के बीच अच्छा व्यवहार न हो, लेकिन लोगों के बीच रिश्ता बहुत बढ़िया है.

इमरान खान पर फोड़ा ठीकरा
इमरान खान को लेकर नवाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसने भारत के साथ संबंधों को खराब कर दिया. नेताओं को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना तो दूर, ऐसा सोचना भी नहीं चाहिए.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...