9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयव्हाइट हाउस में फैलो चुनी गईं दो भारतीय अमेरिकी महिलाएं, पूरे US...

व्हाइट हाउस में फैलो चुनी गईं दो भारतीय अमेरिकी महिलाएं, पूरे US से सेलेक्ट हुये सिर्फ 15 लोग

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दो भारतीय अमेरिकी महिलाओं को फैलो चुना गया है. जिन महिलाओं को फैलो चुना गया है, उनमें बोस्टन से पद्मिनी पिल्लई और न्यूयॉर्क से नलिनी टाटा शामिल हैं. दोनों को व्हाइट हाउस फेलो के 2024-2025 वर्ग में नियुक्ति मिली है.

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए पूरे अमेरिका से सिर्फ 15 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को चुना गया है. ये फैलो एक साल तक व्हाइट हाउस के सीनियर कर्मचारियों, कैबिनेट सचिवों और दूसरे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काम करेंगे. बता दें कि एक साल बाद ये फैलो अपने ग्रुप में बेहतर लीडर के रूप में सेवा करने के लिए प्रशासन से सुसज्जित होकर निकलते हैं.

कौन हैं पद्मिनी पिल्लई?
व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि नलिनी टाटा को व्हाइट हाउस के कैबिनेट मामलों के दफ्तर में नियुक्ति मिली है, जबकि पद्मिनी पिल्लई को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में नियुक्त किया गया है. बता दें कि पद्मिनी पिल्लई एक इम्यूनोइंजीनियर हैं, जो इम्यूनोलॉजी में खोजों और मानवीय रोगों के उपचार के लिए बायोमटेरियल डिजाइन में प्रगति के बीच की खाई को पाट रही हैं.

टीम लीड करती हैं पद्मिनी
पद्मिनी पिल्लई ने MIT में एक टीम का नेतृत्व किया है, जो मुश्किल से ठीक होने वाले कैंसर को खत्म करने के लिए ट्यूमर-चयनात्मक नैनोथेरेपी डेवलप कर रही है. कोविड-19 महामारी के दौरान, पिल्लई को ‘सीएनबीसी’, ‘द अटलांटिक’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ सहित कई मीडिया आउटलेट्स में टीकाकरण, प्रतिरक्षा और कमजोर समुदायों पर महामारी के असंगत प्रभाव पर चर्चा करने के लिए दिखाया गया था.

कौन हैं नलिनी टाटा?
पिल्लई ने येल विश्वविद्यालय से इम्यूनोबायोलॉजी में PHD और रेजिस कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री में बीए की डिग्री प्राप्त की है. वहीं नलिनी टाटा न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वेइल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर/मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में न्यूरोसर्जरी रेजिडेंट हैं, जहां वह लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर और विश्व प्रसिद्ध कैंसर संस्थान के बीच आपातकालीन और वैकल्पिक न्यूरोसर्जिकल स्थितियों के स्पेक्ट्रम का इलाज करने में मदद करती हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...