18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeजनसम्पर्कभोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार 10...

भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार 10 किमी दूर तक दिखाई दिए

Published on

भोपाल

शहर के आदमपुर स्थित कचरा खंती में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठती दिखाई दीं, जबकि धुएं के घने गुबार लगभग 10 किलोमीटर दूर से भी नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना शाम करीब 4 बजे हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 5:30 बजे तक दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कचरे के बड़े ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार कचरा डंप के मुख्य द्वार के पास स्थित आरडीएफ  के ढेर से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी।

वहां मौजूद कर्मचारियों ने पहले कचरा हटाकर आग को रोकने की कोशिश की और बाद में दमकलकर्मियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आदमपुर कचरा खंती में लगभग हर साल आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी वजह से यहां स्थायी रूप से दमकल की गाड़ियां भी तैनात रहती हैं, लेकिन कई बार आग इतनी भीषण हो जाती है कि उसे तुरंत नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। देवास-भोपाल बायपास पर भी लगी आग वहीं देवास-भोपाल बायपास मार्ग पर शुभम लॉजिस्टिक कंपनी के पास एक खाली मैदान में सोमवार तड़के गद्दे और रेक्सीन के वेस्ट मटेरियल में भी आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को 15 से अधिक टैंकर पानी का उपयोग करना पड़ा और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी रहे।

Read Also :- बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...