21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeजनसम्पर्कमप्र में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, अब पीजी फर्स्ट ईयर को...

मप्र में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, अब पीजी फर्स्ट ईयर को मिलेंगे 77,662

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत करीब 8 हजार जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मानदेय (स्टाइपेंड) में संशोधन की मांग को लेकर की गई हड़ताल के बाद, राज्य सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह वृद्धि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 2.94 के आधार पर की गई है, जो 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया ‘स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी’ उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आदेश जारी होने पर कहा कि जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। वे न केवल पढ़ाई करते हैं, बल्कि अस्पतालों में मरीजों की सेवा में भी चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। सरकार चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और डॉक्टरों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। हड़ताल के दबाव में झुकी सरकार उल्लेखनीय है कि स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने मोर्चा खोल रखा था।

6 से 9 मार्च तक काली पट्टी बांधकर विरोध करने के बाद, 9 मार्च को डॉक्टरों ने पूर्ण हड़ताल कर दी थी। इस दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल सहित प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों में ओपीडी और सर्जरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। अकेले हमीदिया में 20 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े थे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई थीं।
16 मार्च तक स्थगित थी हड़ताल 9 मार्च की शाम को उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ हुई सकारात्मक चर्चा के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल 16 मार्च तक के लिए टाल दी थी। सरकार द्वारा समय रहते आदेश जारी करने से अब चिकित्सा संस्थानों में काम सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।

Read Also :- ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंड

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...