3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट के किस जज के पास कितनी संपत्ति, शीर्ष अदालत ने...

सुप्रीम कोर्ट के किस जज के पास कितनी संपत्ति, शीर्ष अदालत ने जारी कर दी डिटेल, देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में किस जज के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। शीर्ष अदालत ने अपने जजों की कुल संपत्ति से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर पब्लिश कर दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना के पास सावधि जमा और बैंक खातों में 55.75 लाख रुपये और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) में 1.06 करोड़ रुपये हैं। वहीं, जस्टिस बी आर गवई, जो 14 मई को मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे, के बैंक खातों में 19.63 लाख रुपये और पीपीएफ खाते में 6.59 लाख रुपये हैं।

उनकी संपत्तियों में दक्षिण दिल्ली में दो बेडरूम का डीडीए फ्लैट और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चार बेडरूम का फ्लैट शामिल है। गुरुग्राम में चार बेडरूम के फ्लैट में भी उनकी 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनकी बेटी के पास बाकी 44 प्रतिशत हिस्सा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में विभाजन से पहले के एक पुश्तैनी घर में भी उनकी हिस्सेदारी है।

नए सीजेआई के पास कितनी संपत्ति
14 मई को सीजेआई बनने जा रहे जस्टिस गवई को महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर के अलावा मुंबई और दिल्ली में आवासीय अपार्टमेंट भी हैं। लिस्ट के अनुसार, उन्हें अमरावती और नागपुर में कृषि भूमि भी विरासत में मिली है। उन्होंने 1.3 करोड़ रुपये की देनदारी भी घोषित की है। सोमवार रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 33 जजों में से 21 की संपत्ति की जानकारी दी गई।

जीवनसाथी, आश्रितों की संपत्ति की भी जानकारी
घोषित डिटेल में व्यक्तिगत होल्डिंग्स के अलावा जीवनसाथी और आश्रितों की संपत्ति भी शामिल है। 24 मई को रिटायर होने वाले जस्टिस ए एस ओका की संपत्ति में पीपीएफ में 92.35 लाख रुपये, एफडी में 21.76 लाख रुपये, 2022 मॉडल की मारुति बलेनो कार और 5.1 लाख रुपये का कार लोन शामिल है। 1 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के जजों ने मीटिंग में अपनी संपत्ति घोषित करने और उसे कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया था।

किस जज के पास कितनी संपत्ति?
वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत के पास चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ जॉइंट रूप से आवासीय संपत्तियां हैं। उनके निवेश में 31 एफडी रसीदें शामिल हैं, जिनमें ब्याज भी शामिल है, जिनकी कुल कीमत 6.03 करोड़ रुपये है। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी के पास अहमदाबाद के गुलबाई टेकरा स्थित दीप्ति बैंक ऑफ इंडिया सोसाइटी में एक घर है। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद के नीतिबाग जजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी में एक घर भी बन रहा है। उनके पास म्यूचुअल फंड में 60 लाख रुपये, पीपीएफ में 20 लाख रुपये के अलावा 50 लाख रुपये की जूलरी और 2015 की मारुति स्विफ्ट कार है।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल  दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष...