22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलआखिरी ओवर में पलटा मैच, कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हैदराबाद...

आखिरी ओवर में पलटा मैच, कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हैदराबाद को हराया

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10 में से अपना चौथा मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार हैं. कोलकाता ने गुरुवार (4 मई) को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया है.यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी गेंद पर नतीजा निकला. इस जीत के लिए स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी. तब वरुण ने पूरा मैच ही पलट दिया.

मुकाबले में हैदराबाद की टीम 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, लेकिन 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 36 रनों की पारी खेली. कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए. हर्षित राणा, आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

हैदराबाद की पारी के अपडेट्स
पहला विकेट: मयंक अग्रवाल – 18(11) रन- (29/1, 2.5 ओवर)
दूसरा विकेट: अभिषेक शर्मा – 9(10) रन- (37/2, 3.5 ओवर)
तीसरा विकेट: राहुल त्रिपाठी – 20(9) रन- (53/3, 5.3 ओवर)
चौथा विकेट: हैरी ब्रूक – 0(4) रन- (54/4, 6.2 ओवर)
पांचवां विकेट: हेनरिक क्लासेन – 36(20) रन – (124/5, 14.1 ओवर)
छठा विकेट: एडेन मार्करम – 41(40) रन – (145/6, 16.5 ओवर)
सातवां विकेट: मार्को जानसेन – 1(4) रन – (152/7, 18.1 ओवर)
आठवां विकेट: अब्दुल समद – 21(18) रन – (165/8, 19.3 ओवर)

रिंकू सिंह और नीतीश के दम पर बना ये स्कोर
हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. इसके बाद टीम 9 विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी. केकेआर टीम के लिए रिंकू सिंह ने 35 गेंदों पर सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान नीतीश राणा ने 31 गेंदों पर 42 रन बनाए. हैदराबाद टीम के लिए मार्को जानसेन और टी नटराजन ने 2-2 विकेट लिए.

इस सीजन में कोलकाता और हैदराबाद के बीच यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 14 अप्रैल को मैच खेला गया था, जिसमें हैदराबाद टीम ने 23 रनों से बाजी मारी थी. ऐसे में कोलकाता टीम यह मैच जीतकर हिसाब बराबर करने उतरी है. इस मैच में जीत के साथ अब केकेआर के 10 मैचों में 8 अंक हो गए हैं और ये टीम आठवें नंबर पर है जबकि हैदराबाद की टीम 6 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

कोलकाता की पारी के अपडेट्स
पहला विकेट: रहमानुल्लाह गुरबाज – 0(1) रन – (8/1, 1.1 ओवर)
दूसरा विकेट: वेंकटेश अय्यर – 7(4) रन – (16/2, 1.6 ओवर)
तीसरा विकेट: जेसन रॉय – 20(19) रन – (35/3, 4.4 ओवर)
चौथा विकेट: नीतीश राणा – 42(31) रन – (96/4, 11.2 ओवर)
पांचवां विकेट: आंद्रे रसेल – 24(15) रन – (127/5, 14.2 ओवर)
छठा विकेट: सुनील नरेन – 1(2) रन – (130/6, 15.3 ओवर)
सातवां विकेट: शार्दुल ठाकुर – 8(6) रन – (151/7, 17.3 ओवर)
आठवां विकेट: रिंकू सिंह – 46(35) रन – (168/8, 19.2 ओवर)
नौवां विकेट: हर्षित राणा – 0(1) रन – (168/9, 19.3 ओवर)

 

 

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...