15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यभारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों का सीहोर व रायसेन जिले...

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों का सीहोर व रायसेन जिले का दौरा

Published on

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों का सीहोर व रायसेन जिले का दौरा,मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष भावना साहू एवं प्रदेश महामंत्री चन्द्र मोहन साहू के नेतृत्व में दो दिवसीय जिला सीहोर एवं जिला रायसेन का सामाजिक प्रवास कार्य क्रम सम्पन्न हुआ।

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश द्वारा जिला सीहोर के छिंद गांव मोजी, (भेरूंदा), चाकल्दी (रेहटी ), शाहगंज, सरदार नगर, डोबी, बकतरा ( बुधनी ) जिला रायसेन के भारकच्छ, बाड़ी, बरेली में सामाजिक बंधुओ से गहन सामाजिक संपर्क हुआ, जिसमें समाज को जोड़ना, समाज का विकास, छोटे छोटे गांव में समाज के वैवाहिक योग्य, युवक—युवतीयो की जानकारी भी एकत्रित की। तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा 24 अगस्त को इंदौर में अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर युवक—युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं। इस आयोजन की जानकारी भी समाज के लोगों को दी गई।

यह भी पढ़िए: जान लो जरुरी बात जून में लॉन्च होगा EPFO 3.0 जिससे ATM और UPI से गपागप निकलेगा PF का पैसा जानिए कैसे


इस दौरान भावना साहू, प्रदेश महामंत्री चन्द्र मोहन साहू, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष ओंकार साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द साहू, सम्मेलन अध्यक्ष एवं शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण साहू, महिला प्रकोष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष अनीता साहू, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद साहू, जिला सीहोर अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सम्भागीय अध्यक्ष लालचन्द साहू पटवारी, प्रदेश संयुक्त सचिव नन्द राम साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सीहोर अध्यक्ष यशवंत साहू, प्रदेश सचिव वीरेन्द्र साहू, प्रदेश प्रचार सचिव राम चरण साहू, राम सेवक साहू, मनोज साहू (युवा प्रदेश सचिव), प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम नारायण साहू आदि मौजूद थे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...