8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'इश्क की आग' में उजड़ गए 6 परिवार, बेगूसराय में दबंगों ने...

‘इश्क की आग’ में उजड़ गए 6 परिवार, बेगूसराय में दबंगों ने मचाया कोहराम

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में भारी बवाल की घटना सामने आई है। घटना के बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। दबंग इस बात से नाराज थे कि उनकी लड़की को बहला फुसलाकर लड़का लेकर भागा है। उसके बाद नाराज दबंगों ने 6 दलित परिवारों पर हमला कर दिया। जमकर तोड़-फोड़ मचाई और लड़के के परिवारवालों से मारपीट की। घटना के बाद गुस्साये परिवार वालों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

प्रेम-प्रसंग में भागी लड़की
घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव की है। बताया जाता है कि केशावे गांव ननिहाल में रह रही एक लड़की पिछले 3 दिनों से गायब है। जिसके बाद लड़की वालों ने रिफाइनरी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिर, पुलिस ने केशावे गांव के दलित टोले के 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। वहीं दूसरी ओर लड़की के दबंग परिजनों ने 100 लोगों के साथ मिलकर दलितों के 6 घरों पर हमला बोल दिया।

दबंगों ने किया दलित टोले पर हमला
लड़की के परिजनों के मुताबिक 6 परिवारों ने लड़की को भगाने में मदद की है। दबंगों ने 6 परिवार के घरों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। घर में रखी सारी सामग्री बाहर फेंक दी। घरवालों से मारपीट की। खाने का सारा सामान बिखेर दिया। सूचना पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिवार का आरोप है कि दबंगों ने घर में तोड़फोड़ की है। पीड़ित परिवारों ने लूट का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवारों ने किया सड़क जाम
लड़के के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तीन युवकों की गिरफ्तारी की है, लेकिन उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर रही है। घटना से नाराज दलित टोले के सैकड़ों लोगों ने अंग्रेजी ढाला के पास एनएच 31 पर को जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एक लड़के ने लड़की को भगाने का अपराध किया है। वहीं दबंग पूरे टोले पर कहर बनकर टूट पड़े हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...