10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यआत्मदाह के 7 दिन बाद छात्रा ने तोड़ा दम, शव यात्रा में...

आत्मदाह के 7 दिन बाद छात्रा ने तोड़ा दम, शव यात्रा में उमड़े लोग

Published on

जमशेदपुर ,

जमशेदपुर में बसाकची इलाके स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा की शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सीतारामडेरा थाना इलाके के भुईयाडीह के छाया नगर से जब शव यात्रा निकली, पूरा माहौल गमगीन नजर आया. हर चेहरे पर आंसू ही आंसू नजर आए. शव यात्रा छाया नगर से मानगो स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली. जहां छात्रा के शव का दाह- संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ.

शव यात्रा में शामिल मुखी समाज के लोगों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की. साथ ही छात्रा की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की. मुखी समाज के लोगों ने शिक्षिका के कृत्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. साथ ही जिला प्रशासन से मांग किया कि भविष्य में ऐसा न केवल दलित बल्कि किसी छात्र- छात्राओं के साथ हो इसपर ध्यान देने की जरूरत है.

गौरतलब है कि बीते शनिवार को शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा 9वीं की छात्रा पर चीटिंग का शक होने पर शिक्षिका ने कपड़े उतरवाकर जांच किए थे. जिससे आहत किशोरी ने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया था. घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिला रही थी, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था. गुरुवार देर रात ऋतु ने टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. हालांकि, इससे पहले आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर छात्रा के बाकी भाई- बहनों की पढ़ाई का खर्चा और सारी सरकारी सुविधाएं उठाने का भरोसा दिलाया गया है. वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रा की मां को स्कूल में नौकरी देने का भी भरोसा दिलाया गया है.मुखी समाज के अध्यक्ष हरि मुखी ने बताया कि बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पूरा मुखी समाज इस घटना से दुखी है. आज अगर वो जिन्दा होती तो समाज के लिए कुछ न कुछ जरूर करती. वो एक होनहार छात्रा थी.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...