13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में कुल 30 नक्सली ढेर, बीजापुर में अकेले 26 मारे गए,...

छत्तीसगढ़ में कुल 30 नक्सली ढेर, बीजापुर में अकेले 26 मारे गए, ऑपरेशन है जारी

Published on

बीजापुर:

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दो बड़ी मुठभेड़ें हुईं। ये मुठभेड़ें बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर और कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुईं। गुरुवार की सुबह हुई इन मुठभेड़ों में 30 नक्सली मारे गए। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। दुखद बात यह है कि बीजापुर में हुई मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हो गया। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि अभी फायरिंग जारी है।

सर्चिंग अभियान के लिए गई थी पुलिस
पुलिस का कहना है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर फोर्स को भेजा गया था। फिलहाल, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है और घटनास्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए जा रहे हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी। पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मृतकों की संख्या की बढ़ सकती है।

इसके साथ ही मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनकी पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। इन हथियारों में अत्याधुनिक हथियार भी हैं। वहीं, मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इनमें कुछ बड़े नक्सली नेता भी हो सकते हैं।एक और घटना में नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। अच्छी बात यह है कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

बड़ी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना
पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया। फोर्स एक दिन पहले ही एंड्री इलाके में पहुंच गई थी। गुरुवार सुबह यहां मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उनसे 290 हथियार भी जब्त किए गए हैं। पिछले साल यानी 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में लगभग 300 नक्सली मारे गए थे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...