4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यअखिलेश-शिवपाल के रिश्ते नहीं हुए मुलायम,प्रचारकों की सूची से चाचा गायब

अखिलेश-शिवपाल के रिश्ते नहीं हुए मुलायम,प्रचारकों की सूची से चाचा गायब

Published on

लखनऊ

नेता जी के जाने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के रिश्ते मुलायम होते नहीं दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कुल 39 प्रचारक हैं। सपा ने आयोग को सूची सौंप दी है। इसमें मो. आजम खां, नरेश उत्तम पटेल, इंद्रजीत सरोज, स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, धर्मेंद्र यादव, आरके चौधरी शामिल हैं। माता प्रसाद पांडेय, डा. मनोज पांडेय आदि के नाम भी शामिल हैं।

इसमें बसपा से आने वालों को खासी तरजीह दी गई है पर इस चुनाव में चाचा शिवपाल यादव को साथ नहीं लिया। उन्हें प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी। वहीं अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की बात करें तो चौथे चरण के स्टार प्रचारकों में शिवपाल का नाम था। अखिलेश यादव ने अपने चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को भी प्रचारक में शामिल किया था।

रोड शो में एक साथ दिखे थे शिवपाल और अखिलेश
आपको बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव के समाजवादी विजय रथ अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल एक साथ दिखे थे। इस दौरान शिवपाल यादव ने एक टीवी चैनल के सवाल पर कहा था कि, हमने तो अखिलेश को अपना नेता मान लिया। इस जबाव को सुनकर अखिलेश यादव पलटकर हंसे भी थे। इटावा के इस रोड शो में पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया था। इसे शिवपाल की नाराजगी दूर करने के एक प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा था। इसके अलावा कार्यकर्ताओं में परिवार के एकजुटता का संदेश जाने से पार्टी को फायदा होने की उम्मीद की जा रही थी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...