पौड़ी,
उत्तराखंड के पौड़ी में अंकिता भंडारी के पिता ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है. उनका कहना है कि वह एसआईटी की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं. इसी वजह से हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं.वहीं, अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को उनके घर से तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में प्रदेशभर से आए छात्र नेताओं से लेकर स्थानीय लोग भी शामिल रहे. यह तिरंगा यात्रा वनंतरा रिजॉर्ट तक गई.
इस यात्रा में शामिल लोगों ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग सरकार से की है. स्थानीय लोगों के साथ ही साथ छात्र नेताओं ने कहा कि अंकिता को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक अंकिता के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.
23 सितंबर को गिरफ्तार किए गए थे तीनों आरोपी
बता दें कि अंकिता भंडारी की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने पूछताछ में अंकिता की हत्या करने की बात स्वीकार की थी. आरोपियों की निशानदेही पर अंकिता का शव 24 सितंबर को चीला नहर से बरामद किया गया था.
इसके बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. बताया गया था कि वनंतरा में रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि वॉट्सएप चैट से हुई है. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ‘मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपए के लिए खुद को बेचूंगी नहीं
