11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यअर्पिता मुखर्जी के पास और कितनी दौलत, पार्थ चटर्जी के साथ कहां-कहां...

अर्पिता मुखर्जी के पास और कितनी दौलत, पार्थ चटर्जी के साथ कहां-कहां है सांठगांठ? ऐसे खुलेगा राज

Published on

कोलकाता

अर्पिता मुखर्जी के पास और क‍ितने पैसे हैं? उनके दो घरों से अब तक 50 लाख रुपए से ज्‍यादा कैश मिल चुका है। करोड़ों रुपए के गहने मिल चुके हैं। उनकी महंगी कारें गायब हैं जिनकी तलाश जारी है। उनके कई और ठ‍िकानों पर ईडी की नजर है। ऐसे में अब ईडी नई तरकीब अपनाने जा रहा। खबरों की मानें तो अब अर्पिता और पार्थ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि पार्थ के साथ जुड़ने के बाद अर्पिता को तीन कंपनियों का निदेशक नियुक्त किया गया था।

ईडी को अब तक मिला जानकारी के अनुसार अर्पिता के पास कम से कम 12 फ्लैट्स हैं जिसमें से कुछ उनकी कंपनियों के नाम हैं तो कुछ पार्थ चटर्जी ने उन्हें तोहफे दिये हैं। बीरभूम के शांतिनिकेतन में अर्पिता के चार प्लॉट हैं और एक आलीशान फार्म हाउस भी। पार्थ चटर्जी के पास कोलकाता से सटे बारुईपुर में, झाड़ग्राम में और शांतिनिकेतन में फार्म हाउस हैं। अर्पिता जहां रहा करती थीं उसी बिल्डिंग में अर्पिता के तीन फ्लैट थे।

इस घोटाले के खुलासे और गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ चटर्जी से दूरी बना ली है। सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें कैबिनेट से निकाल दिया है और पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। टीएमसी ने कहा है कि, जांच जारी रहने तक पार्थ चटर्जी पार्टी से निलंबित रहेंगे।

अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ
ईडी अब दोनों लोगों आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच ऐजेंसी को शक है दोनों कई ऐसी कंपनियों के मालिक हैं जिनकी जानकारी छिपाई जा रही। आज ही पता चला क‍ि दोनों ने मिलकर फार्म हाउस खरीदा था।

प्रवर्तन निदेशालय तीन कंपनियों को लेकर बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी सहयोगी अर्पिता को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि पार्थ के साथ जुड़ने के बाद अर्पिता को इन कंपनियों का निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही ये कंपनियां ईडी के रडार पर हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...