8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यBHU लॉ स्‍टूडेंट ने वॉट्सऐप पर सॉरी लिख लगा ली फांसी, दोस्तों...

BHU लॉ स्‍टूडेंट ने वॉट्सऐप पर सॉरी लिख लगा ली फांसी, दोस्तों ने फोन किया तो पुलिस ने पूछा आपको कैसे पता

Published on

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लॉ फैकेल्टी के एक छात्र ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पहले छात्र ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर good bye to all of you लिखा और उसके कुछ देर बाद ही अपने रूम में फांसी पर लटका पाया गया। देर रात 12:37 बजे यह स्टेटस लगाया गया था। रात में डेढ़ बजे दिल्ली (Delhi) के साथी छात्रों ने स्टेटस देख कर विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। साथ ही परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया।

मृतक मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला था। दिल्ली में साथ के पढ़े छात्रों ने मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सअप चैट के जांच की मांग की। साथी छात्रों ने ये भी बताया कि मृतक बीते पांच साल से एक रिलेशनशिप में था और संभवतः किसी बात को लेकर तनाव में था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लॉ फैकेल्टी में एलएलएम कर रहे प्रेमशंकर खरवार ने बीती रात बीआर अंबेडकर हॉस्टल के रूम नंबर 57 में फांसी लगा ली। मृतक छात्र दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में ग्रेजुएट था। इसके बाद उसने दिल्ली के ही कैंपस फॉर लॉ सेंटर से एलएलबी (LLB) किया था। साथी छात्र विकास पटेल ने बताया कि मृतक प्रेमशंकर बहुत ही कॉन्फिडेंट लड़का था। आत्महत्या जैसा कदम उसने क्यों उठाया इस बात की जांच होनी चाहिए। कई साल से वो एक रिलेशनशिप में था और बीते कुछ दिनों से परेशान भी था।

रात में स्टेटस देख के पुलिस को दी सूचना
विकास पटेल ने बताया कि प्रेम शंकर ने अपने व्हाट्सअप पर रात के 12:37 पर स्टेटस लगाया। स्टेटस में लिखा था “good bye all of you. Sorry to say” रात में एक बजे मैंने और कुछ दोस्त ने स्टेटस देखा तो कॉल लगाना शुरू किया, लेकिन प्रेम शंकर ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका के चलते हम लोगों ने तत्काल विभाग के डीन को कॉल लगाया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। फिर नेट से स्थानीय थाने पर हमने फोन किया और कहा कि एक बार हॉस्टल में तस्दीक कर लें तो हम से ही पूछा जाने लगा कि आपको कैसे पता चला। मामला समझाने के बाद करीब दो बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पिता को बोला था सब ठीक है, डेढ़ बजे लगा ली फांसी
प्रेम शंकर के पिता भरत राम बेहद बुजुर्ग है। पुलिस की सूचना पर वो सुबह परिसर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में दस बजे मेरी बेटे प्रेम शंकर से बात हुई थी। बातचीत में उसने बतया था कि बाबुजी सब ठीक है। लेकिन ना जाने ऐसी कौन सी बात थी कि उसने जान दे दी।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...