4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यगोवा पंचायत उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, जेपी नड्डा ने CM...

गोवा पंचायत उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, जेपी नड्डा ने CM प्रमोद सावंत को दी बधाई

Published on

पणजी

गोवा की तीन जिला पंचायत सीट के उपचुनाव के र‍िजल्‍ट मंगलवार को घोषित क‍िए गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सफलता मिली है। बीजेपी को म‍िली इस जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा क‍ि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। नड्डा ने इस जीत के ल‍िए गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत को बधाई दी।

दरअसल गोवा में दवोर्लिम, रीस मागोस और कोर्टालिम जिला परिषद के लिए रविवार को उपचुनाव हुए थे। इसकी मतगणना मंगलवार को हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार परेश नाइक (दवोर्लिम) और संदीप काशीनाथ बंदोडकर (रीस मागोस) और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मर्सियाना मेंडिस ई वाज (कोर्टालिम) को विजयी घोषित किया गया। इस तरह से बीजेपी ने तीनों सीटों पर अपना कब्‍जा जमा ल‍िया।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बधाई ट्वीट का जवाब देते हुए गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, ‘जेपी नड्डा जी आपकी ओर से लगातार सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा। गोवा बीजेपी सरकार अंत्योदय के मार्ग पर चल रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

186 ग्राम पंचायत निकायों में से 150 सीटे जीती थी बीजेपी
इससे पहले अगस्‍त में हुए गोवा पंचायत चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने 186 ग्राम पंचायत निकायों में से 150 सीटों पर कब्जा जमाया था। सभी सीटों के लिए 10 अगस्त को मतदान हुआ था।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...