13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहार की सियासत गरमाई: नीतीश और राबड़ी के बीच हुई जुबानी जंग,...

बिहार की सियासत गरमाई: नीतीश और राबड़ी के बीच हुई जुबानी जंग, सदन में हंगामा; जानें क्या हुआ

Published on

पटना

बिहार विधान परिषद में उस समय हंगामा मच गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर कटाक्ष किया। मौजूदा बजठ सत्र में यह तीसरी बार है जब नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आपस में भिड़े हैं। सदन में कानून व्यवस्था को लेकर भी सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी राजद के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

नीतीश बोले-छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है...
नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को याद दिलाया कि वह उनके पति को पद से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने विधान परिषद में चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही।

नीतीश कुमार ने राजद के शासनकाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या उस समय कुछ किया गया था। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच खूब झगड़े होते थे। लोग सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे रहते थे। इस पर राबड़ी देवी ने विरोध जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बता सकती हैं। जिस पर नीतीश कुमार ने मगही भाषा में उन पर तंज कसते हुए कहा, -‘छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है।’

मंत्री अशोक चौधरी और राबड़ी देवी में भी हुई नोक-झोंक
मंत्री अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि राजद के शासनकाल में पार्टी के नेता अपहरण के बदले फिरौती वसूल करते थे। इस पर राबड़ी देवी ने चौधरी को याद दिलाया कि उन्होंने एक पूर्व कांग्रेस नेता के रूप में उनके मंत्रिमंडल में काम किया था। अशोक चौधरी ने 2017 में जद(यू) में शामिल होने के बाद राबड़ी देवी को सबूत पेश करने की चुनौती दी। सदन में जारी बहस के बीच सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी दल को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर वे अच्छा व्यवहार नहीं कर सकते तो वे सदन से बाहर जा सकते हैं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...