2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यबिहार: यूनिवर्सिटी ने छात्रों का भविष्य 'कूड़ा' कर दिया, कॉपियां सड़ती रहीं...

बिहार: यूनिवर्सिटी ने छात्रों का भविष्य ‘कूड़ा’ कर दिया, कॉपियां सड़ती रहीं और एवरेज मार्किंग होती रही

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन हॉल के स्टोर में रखीं 10 लाख से ज्यादा छात्रों की कॉपियां सड़ गईं। बताया जा रहा है कि रख-रखाव में लापरवाही बरतने के कारण ये कॉपियां सड़ गईं। यूनिवर्सिटी में छात्रों की कॉपियां पुराने परीक्षा भवन और कम्युनिटी हॉल में फेंकी हुईं हैं। हर परीक्षा के बाद यहां कॉपियों को डंप कर दिया जाता है। अभी फिलहाल स्टोर में 25 से 30 लाख कॉपियां होंगी, जो देखन से ही कचरे का ढेर लग रहा है। बताया जा रहा है कि कई बार कॉपियों के बंडल से सांप आदि भी निकल जाते हैं। स्नातक से लेकर पीजी तक की कॉपियां स्टोर में बेतरतीब तरीके से फेंकी हुई हैं। परीक्षा के बाद स्टोर में रखी गई कई सत्र की कॉपियां गायब हो गई हैं।

दूसरी तरफ, कॉपियों के नहीं मिलने पर छात्रों को औसत अंक दिए जा रहे हैं। परीक्षा बोर्ड की बैठक में कई बार नंबर पर आपत्ति करने वाले छात्रों को औसत अंक देने का फैसला लिया जा चुका है।दरअसल, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में नियम है कि तीन वर्ष तक छात्रों की कॉपियां सही से रखी जाएं, ताकि अगर किसी छात्र को अपने नंबर पर आपत्ति हो तो वह नंबर बढ़ाने लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदन के बाद कॉपियों में नंबर की फिर से गणना की जाती है। लेकिन, बिहार विवि में नई और पुरानी कॉपियां एक साथ फेंकी हुई हैं। अगर किसी की जल्दी कॉपी ढूंढनी हो तो वह दस दिन से पहले नहीं मिल सकती है।वहीं, बीआरए बिहार विश्वविधालय के परिक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने बताया कि छह महीने पहले ही पुरानी कॉपियों को बेचने का टेंडर जारी हुआ था, पर टेंडर को तकनिकी कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोबारा टेंडर नहीं हुआ है, जिसके कारण यह स्थिती हुई है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...