8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'बीजेपी अपना घर संभाले, पंचायती करना छोड़े', सीएम अशोक गहलोत ने क्यों...

‘बीजेपी अपना घर संभाले, पंचायती करना छोड़े’, सीएम अशोक गहलोत ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

जयपुर:

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बीजेपी नेताओं की ओर से ‘रबर स्टाम्प’ कहने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। जयपुर में अशोक गहलोत ने बीजोपी नेताओं को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले अपना घर संभालें, ज्यादा पंचायती करना छोड़ दें। उनकी हैसियत नहीं है पंचायती करने लायक भी। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी के ये वही लोग हैं जो पहले आरएसएस से जुड़े हुए थे। आरएसएस के लोगों ने आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबीरी की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्रीडम मूवमेंट में इन लोगों ने हिस्सा तक नहीं लिया। आजादी से पहले और आजादी के बाद भी आरएसएस का देश के विकास में कोई योगदान नहीं है। इसी विचारधारा के लोग बीजेपी वाले हैं। इन्हें दूसरों के बारे में कोई टिप्पणी करने से पहले खुद के गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

‘सोनिया खुद चलकर खरगे के आवास पर गईं बधाई देने’
अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जीत गए थे तो हम सब नेता उनके आवास पर मौजूद थे। मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पर जाने वाले थे लेकिन सोनिया गांधी खुद चलकर खरगे के आवास पर आईं और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे।

गहलोत बोले- गांधी परिवार का त्याग पूरा देश जानता है
गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार का त्याग पूरा देश जानता है। लोकतंत्र को कायम रखने के लिए उनके परिवार ने शहादत दी थी। परिवार में दो-दो मौतें होने के बावजूद सोनिया गांधी ने पार्टी को एकजुट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम पद का त्याग कर दिया। यह कांग्रेस की परम्परा रही है। बीजेपी वालों को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

‘इतिहास के बारे में युवा पीढ़ी को बताए केंद्र सरकार’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की आजादी से पहले और आजादी के बाद किसका क्या रोल रहा? इसकी सच्चाई युवा पीढ़ी को बतानी चाहिए। देश को एक और अखंड रखने वालों को भुला दिया जाएगा तो इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। गहलोत ने कहा कि सत्ता में आने के बाद बड़ा दिल रखना चाहिए और नई पीढ़ी को सच्चाई बतानी चाहिए।

दिग्गज कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वे युवा पीढ़ी को जाति और धर्म के नाम पर बिगाड़ रहे हैं। जिस धर्म के लोगों की संख्या कम है, उनकी नींद हर वक्त हराम रहती है। क्या पता कल क्या हो जाए, कहीं दंगे तो नहीं भड़क जाएंगे। लोग इस डर में जी रहे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि देश में शांति की अपील करें। अशांति और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त हिदायत जारी करें। देश में प्यार, महोब्बत, भाईचारा और भरोसा होना चाहिए, हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...