15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यगोरखपुर में सर्राफा व्‍यापारी के बेटे का अपहरण, मांगी 10 करोड़ की...

गोरखपुर में सर्राफा व्‍यापारी के बेटे का अपहरण, मांगी 10 करोड़ की फिरौती, रैपिडो से आया संदेश

Published on

गोरखपुर

गोरखपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सर्राफा व्यवसायी के पुत्र का दिन दहाड़े अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता ने 10 करोड रुपए की मांग की है। रोहित के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक रोहित का कुछ पता नहीं चल पाया है।

राजघाट थाना क्षेत्र के हिंदी बाजार स्थित चौधरी गली में जालंधर सावंत नाम से पिछले 25 साल से सर्राफा का कारोबार कर रहे हैं। उनकी ‘जालंधर सेठ बॉम्बे वाले’ के नाम से दुकान है। सावंत मुंबई के रहने वाले हैं, जो वर्षों पहले यहां व्यापार के सिलसिले में आए थे।

बुधवार की दोपहर गोलघर स्थित इंद्रा तिराहे से उनके बेटे रोहित सावंत के अपहरण की सूचना कैब (रैपिडो) चालक से मिली, जिसने उन्हें रोहित का स्वेटर और एक बैग सौंपा। इसमें एक पत्र था जिसमें लिखा था कि रोहित का अपहरण कर लिया गया है और 10 करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

फिरौती की राशि ना मिलने पर रोहित के टुकड़े कर लाश फेंके जाने की बात लिखी गई थी। जैसे ही परिजनों को यह जानकारी मिली सभी के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना राजघाट थाने को दी गई। अपरहण की बात सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और रोहित की तलाश शुरू कर दी। रैपिडो चालक से पुलिस ने पूछताछ की है। अभी तक की पूछताछ और जांच में जो मामला सामने आया है, वह संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि जिस रैपिडो चालक ने रोहित के पिता को बैग और लेटर सौंपा था, उससे पूछताछ की गई है। फिलहाल उसका यह कहना है कि यह सारा सामान उसे रोहित ने ही सौंपा है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि रोहित की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...