11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यइटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस बनी आग...

इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, लोगों ने खिड़िकियों से कूद कर बचायी जा

Published on

इटावा

इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। यहां जयपुर से चलकर लखनऊ होते हुए नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि लोगों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान ड्राइवर और कंडेक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को जलती बस से निकालने में मदद की। गनीमत रही कि घटना में किसी की भी जान नहीं गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

हादसा इटावा जिले के उसराहार थाना अंतर्गत आने वाले आगारा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 131.500 पर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मी समेत उसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम की पुलिस टीम ने रात 12:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

कई यात्रियों का कीमती सामना जलकर हुआ राख
इस घटना में कई यात्रियों का सामान जलती हुई बस में ही छूट गया। ऐसे में अपने कीमती सामान के खोने पर कई यात्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कई यात्रियों को ढांढस बंधाते और उन्हें समझाते नजर आए। वहीं बस के यात्रियों की आगे की सुरक्षित यात्रा का इंतजाम पुलिस टीम के अधिकारियों द्वारा किया गया।

1 घंटे बाधित रहा एक्सप्रेस-वे
बस में लगी आग इतनी भीषण थी कि उससे उठने वाली ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर से ही देखी जा सकती थीं। आग की व्यापकता को देखते हुए पुलिस ने अन्य वाहनों को घटना से 500 मीटर दूर ही रोक दिया। इस कारण आगरा से लखनऊ की तरफ जाने वाली लाइन करीब 1 घंटे तक बाधित रही।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...